इस दिन से यूएस में बंद हो जाएगा Google Pay, भारत पर क्या होगा असर?

नई दिल्ली। ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल पे को यूएस में बंद किया जा रहा है। मतलब साफ है कि भारत में गूगल पे ऐप पहले की तरह चलता रहेगा। यूएस में गूगल पे को 4 जून 2024 के बाद नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि सवाल उठता है कि आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया गया? क्योंकि गूगल पे एक पॉपुलर पेमेंट ऐप है। अगर भारत की बात करें, तो गूगल पर भारत का दूसरा सबसे ज्यादा पॉपुलर पेमेंट ऐप है। गूगल पे एक अमेरिकी कंपनी है, जो अपने ही देश में गूगल पे को बंद कर रही है? आखिर ऐसा क्यों है?

क्यों बंद हो रहा गूगल पे ऐप?

अमेरिका में गूगल पे ऐप को बंद करने की मुख्य वजह है कि कंपनी गूगल वॉलेट को प्रमोट करना चाहती है। साथ ही कंपनी अपने यूजर्स के लिए ऑनलाइन पेमेंट को आसान बनाना चाहती है। यही वजह है कि गूगल की ओर से गूगल पे ऐप को बंद किया जा रहा है। लेकिन गूगल भारत के मामले में ऐसा रिस्क नहीं लेना चाहता है, क्योंकि गूगल पे के लिए भारत एक बड़ा मार्केट हैं। साथ ही गूगल पे दूसरा सबसे बड़ा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है।

बता दें कि अमेरिका में गूगल वॉलेट का यूज गूगल पे ऐप के मुकाबले 5 गुना ज्यादा है। भारत से इतर अमेरिका में यूजर्स गूगल वॉलेट के टैप एंड पे सर्विस का इस्तेमाल गूगल पे से ज्यादा करते हैं। कहने का मतलब है कि गूगल पे अमेरिका में उतना पॉपुलर नहीं है, जितना गूगल वॉलेट है।

गूगल वॉलेट के अमेरिका में साल 2022 में लॉन्च कर दिया गया था। जिसे भारत में 2 साल बाद साल 2024 में रोलआउट किया गया है। गूगल वॉलेट गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *