पाकिस्तान के इस बड़े रिकॉर्ड पर टीम इंडिया की नजर

नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप 2024 इस समय वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जा रहा है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट का आगाज आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के साथ करेगी। दोनों टीमें न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया की नजर इस मैच को जीतकर एक खास लिस्ट में पाकिस्तान से आगे निकलने पर रहेगी। ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा।

टीम इंडिया की नजर बड़े रिकॉर्ड पर
टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीम इस बार भी एक ही ग्रुप में हैं। ऐसे में फैंस को दोनों टीमों के बीच एक शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा। लेकिन इस मैच से पहले टीम इंडिया की नजर एक खास लिस्ट में पाकिस्तान से आगे निकलने पर रहने वाली है। दरअसल, टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक 28 मैच जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान की टीम के नाम भी टी20 वर्ल्ड कप में 28 जीत दर्ज हैं। ऐसे में टीम इंडिया अगर आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में जीत हासिल कर लेती है तो वह पाकिस्तानी टीम को पछाड़ देगी।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें

  • श्रीलंका – 31 जीत
  • भारत – 28 जीत
  • पाकिस्तान – 28 जीत
  • ऑस्ट्रेलिया – 25 जीत
  • साउथ अफ्रीका – 25 जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *