6 मैच में केवल 66 रन, किंग कोहली को हुआ क्या है? बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली। T20 World Cup 2024 में भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अब इन चारों टीमों के बीच खिताबी जंग होगी। भारतीय टीम टी20 का खिताब दूसरी बार जीतने से महज 2 ही कदम दूर रह गई है। टीम ने अब तक शानदार खेल दिखाया है अजेय रहते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। टीम की जीत में सभी खिलाड़ियों का योगदान है, लेकिन विराट कोहली की फॉर्म की चिंता पूरी टीम को सता रही है। विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में अब तक कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है। वह USA और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खाता खोले बिना ही आउट हो गए थे। ऐसे में अब क्रिकेट फैंस सवाल कर रहे हैं कि आखिर विराट कोहली को हुआ क्या है?

विराट कोहली ने इस वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए 6 मैच में केवल 66 रन ही बनाए हैं। विराट कोहली का इस वर्ल्ड कप में सर्वाधिक स्कोर 37 रन का है। उनकी स्ट्राइक रेट भी महज 100 की रही है। पूरे टूर्नामेंट में अब तक वह केवल 2 चौका और 4 छक्का जड़ पाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *