विराट-गंभीर की फोटो ने मचाई खलबली, दिखा दिया दिल्ली वाला ‘ब्रोमांस’

नई दिल्ली: विराट कोहली और गौतम गंभीर, पिछले साल इन्हीं दो खिलाड़ियों के बीच 36 का आंकड़ा चल रहा था. सालों पहले लगी चिंगारी आग में तब्दील हो चुकी थी. हालांकि, आईपीएल 2024 में जब फैंस इस मुद्दे को तूल पकड़ने की उम्मीद लगाए बैठे थे तो गंभीर-कोहली बीच मैदान में गले लग गए. जिसके बाद इस कंट्रोवर्सी का अंत हो गया. अब गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच हैं और विराट कोहली उनके चेले. भारत-श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज से पहले गंभीर और विराट की एक फोटो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है, फैंस इसे देख तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं.

प्रैक्टिस में दिखा दिल्ली वाला ब्रोमांस

विराट-गंभीर की तस्वीर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है क्योंकि दोनों प्लेयर्स के बीच दिल्ली वाला ब्रोमांस देखने को मिल गया. फोटो में गंभीर, विराट की किसी बात पर जोर से हंसते दिख रहे हैं. आईसीसी ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की और यह तस्वीर देखते-ही-वायरल हो गई. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘कोहली कह रहे हैं कि वो एक ओवर में हैट्रिक लेंगे.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *