धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर के बाहर पोस्टर पर लगी पूर्व पोर्न स्टार की तस्वीर, छिड़ गया विवाद

नई दिल्ली: तमिलनाडु के कांचीपुरम एरिया में एक धार्मिक पोस्टर को लेकर विवाद छिड़ गया है। एक धार्मिक आयोजन के दौरान पोस्टर लगा था, जिसपर पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा की तस्वीर लगी थी। कांचीपुरम एरिया में आदी उत्सव का आयोजन चल रहा था। इस दौरान तमिलनाडु के मंदिरों में देवी अम्मान (पार्वती) की पूजा की जाती है। इसी को लेकर आयोजनकर्ताओं ने पोस्टर लगवाए थे।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कुरुविमलाई में नागथम्मन और सेलियाम्मन मंदिरों में उत्सव मनाने के लिए सजावट के तौर पर होर्डिंग और लाइटें लगाई गई थीं। इस दौरान एक होर्डिंग में पार्वती देवी के साथ मिया खलीफा की तस्वीर भी लगी थी। इसे देखकर लोग चौंक गए। होर्डिंग पर आधार कार्ड जैसे फॉर्मेट में आयोजनकर्ताओं ने अपनी तस्वीरें भी लगाई थीं। पोस्टर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने इसे तुरंत हटा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *