BCCI के इस फैसले पर टिका है धोनी का IPL करियर

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। अगले सीजन से पहले बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजियों के बीच मीटिंग हुई। मेगा ऑक्शन से पहले फैंस के मन में ये सवाल आ रहा है कि एक टीम कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। इस बात को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है।

बीसीसीआई और IPL टीमों के बीच हुई मीटिंग में ये खबर भी सामने आ रही है कि कुछ टीमें मेगा ऑक्शन को हटाना चाहती हैं। लेकिन बीसीसीआई की ओर से मेगा ऑक्शन को हटाने की संभावना नहीं ही बताई जा रही है।

कितने खिलाड़ियों को किया जा सकेगा रिटेन ?

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले टीमों को अधिकतम 6 खिलाड़ियों को बनाए रखने की छूट दे सकता है। हालांकि ये सभी खिलाड़ी डायरेक्ट रिटेन होंगे या कुछ खिलाड़ियों को राइट टू मैच कार्ड नियम के तय टीम में बनाए रखा जाएगा, ये बात अभी साफ नहीं हुई है। बता दें, 2022 के मेगा ऑक्शन में राइट टू मैच कार्ड का नियम नहीं था, लेकिन इस बार इस नियम की वापसी हो सकती है।

धोनी खेलेंगे आईपीएल 2025?

बात करें चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बारे में तो धोनी आईपीएल का अगला सीजन तभी खेलेंगे, अगर अगले सीजन से पहले बीसीसीआई की ओर से पांच से छह खिलाड़ियों को रिटेन किए जाने के नियम लागू हो। यहां आपको बता दें, फिलहाल मेगा ऑक्शन से पहले 4 खिलाड़ी रिटेन करने की अनुमति थी। लेकिन क्रिकबज की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रिटेन खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी के खेलने की संभावनाएं बढ़ सकती है। धोनी 5वें या 6वें रिटेंशन के तौर पर टीम का हिस्सा हो सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा दूसरी आईपीएल की कई टीमें रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़वाना चाहती है।

धोनी की कप्तानी में सीएसके ने जीती 5 ट्रॉफी

धोनी आईपीएल 2023 के दौरान घुटने की चोट से जूझते दिखे थे। खिताब जीने के बाद उन्होंने सर्जरी भी करवाई थी। आीपीएल 2023 के खत्म होने के बाद धोनी ने कहा था कि वे अपने फैंस के लिए एक और सीजन खेलना चाहते हैं। और वो हुआ भी धोनी मे आईपीएल 2024 के दौरान एक बार फिर अपने बैट से हेलिकॉप्टर शॉट लगाए। धोनी आईपीएल में अभी तक 264 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान माही ने 5243 रन बनाए। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार आईपीएल का खिताब जिताया है। धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *