उत्तराखंड की वादियों की सैर के लिए पर्यटकों को मिलेगी नई सुविधा

अल्मोड़ा। अब पर्यटक साइकिल के जरिए पहाड़ की सुंदर वादियों का सैर कर सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग उनको किराए पर साइकिल उपलब्ध करा रहा है। जल्द ही पर्यटक टैक्सी बाइक और स्कूटी से भी पहाड़ घूमने का लुत्फ उठाएंगे।

300 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से किराए में दी जाती है साइकिल

पहाड़ में अधिक पर्यटन साहसिक पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। पहाड़ की सुंदर वादियों का पर्यटक चौपहिया से घूम कर आनंद नहीं उठा सकते हैं। इसके लिए पर्यटन विभाग ने साइकिल उपलब्ध कराई है। वर्तमान में विभाग के पास 30 साइकिलें हैं। इन साइकिलों को 300 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से किराए में दिया जाता है।

देसी-विदेशी सैलानियों की पहली पसंद साइकिल पर सैर

दिन के समय पर्यटक इन साइकिलों से पहाड़ की सुंदर वादियों को करीब से निहार सकते हैं। साइकिल से पर्यटक जहां एक ओर करीब से पहाड़ की सुंदरता को महसूस कर पाएंगे। तो वहीं पर्यावरण भी इससे सुरक्षित रहेगा। साहसिक पर्यटन के लिए अल्मोड़ा पहुंच रहे देसी-विदेशी सैलानियों की पसंद साइकिल बना हुआ है। भविष्य में इसे और विस्तार देने की योजना है।

25 प्रतिशत सब्सिडी में टैक्सी बाइक व स्कूटी को लोन

पहाड़ में पर्यटन के लिए दोपहिया भी पर्यटकों की पसंद बनते जा रहा हैं। टैक्सी, बाइक और स्कूटी से रोजगार करने वाले लोगों के लिए पर्यटन विभाग वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना से 25 प्रतिशत सब्सिडी पर लोन दे रहा है।

वर्तमान में अल्मोड़ा में चल रही 39 टैक्सी बाइक व स्कूटी

वर्तमान में जिले में 39 टैक्सी बाइक व स्कूटी चल रही हैं। इसका प्रयोग होटल और रिसॉर्ट वाले कर रहे हैं। 800 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से यह बाइक व स्कूटी देते हैं। पहाड़ में पार्किंग की सुविधा न होने और जाम से बचने के लिए पर्यटक आजकल इन दोपहिया का भी प्रयोग करते दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *