दीवाली से पहले सरकारी कर्मचार‍ियों को सीएम योगी ने दिया एक और तोहफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीवाली पर बोनस के साथ डीए का भी तोहफा द‍िया है। योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत का इजाफा क‍िया है। अब महंगाई भत्ता की दर बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है। डीए वृद्धि का लाभ जुलाई-2024 से दिया जाएगा।

योगी सरकार ने प्रदेश के 14.82 लाख अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को दीवाली से पहले बोनस का उपहार दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुधवार को बोनस की घोषणा के साथ ही देर शाम वित्त विभाग ने शासनादेश भी जारी कर दिया। राज्यकर्मियों को वर्ष 2023-24 के लिए 30 दिनों की परिलब्धियों के बराबर बोनस दिया जाएगा। प्रत्येक कर्मचारी को 6,908 रुपये बोनस मिलेगा। इस धनराशि का 75 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारियों के भविष्य निधि (जीपीएफ) खाते में जाएगा, जबकि 25 प्रतिशत यानी 1727 रुपये का नकद भुगतान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *