बीच सड़क पर महिला से हैवानियत, ‘तू कॉल गर्ल है का आरोप लगाकर की मारपीट

नई दिल्ली: कर्नाटक के कुंडा नगर बेलगाम में हैवानियत की घटना सामने आई है. बेलगाम के वंटामुरी गांव में वेश्यावृत्ति के आरोप में एक महिला के साथ सड़क पर सरेआम मारपीट की गई. साथ ही उसके कपड़े फाड़ दिए गए. जानकारी के मुताबिक महिला पर हमला पड़ोसी ने किया और इसका वीडियो भी मोबाइल फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया है.

महिला ने आरोप लगाया कि शुरुआत में शिकायत दर्ज करने में आनाकानी की, लेकिन बाद में मालामारुति पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वाड्डरवाड़ी के एक घर में मां बेटी समेत चार लोग के साथ चार साल से रह रहे हैं. पास में रहने वाले एक अन्य परिवार ने महिला पर वेश्यावृत्ति का आरोप लगाया. इसके अलावा उन्होंने घर में घुसकर मां-बेटी को बाहर खींच लिया और उनके साथ मारपीट भी की.

महिला के सरेआम फाड़ दिए कपड़े

पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों का आरोप है कि महिलाओं के घर तमाम असंबंधित लोगों का आना-जाना रहता है. ऐसे में पड़ोसियों में महिलाओं पर देह का आरोप लगाते हुए व्यापार मां-बेटी से घर खाली करने को लेकर लड़ाई शुरू कर दी. ऐसे में जब बहस बहुत ज्यादा बढ़ गई तो लोगों ने महिला के सरेआम कपड़े फाड़कर मारपीट की. साथ ही घटना का वीडियो भी बना लिया.

तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

मारपीट के बाद महिला शिकायत दर्ज कराने के लिए पास के माला मारुति पुलिस स्टेशन गई, लेकिन 2 दिन तक थाने जाने के बावजूद उसकी शिकायत नहीं दर्ज की गई. ऐसे में महिला ने बेलगाम कमिश्नर से शिकायत की कि उसे जान का खतरा है, उसे सुरक्षा दें. फिर कमिश्नर के निर्देश पर शुक्रवार रात पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने धारा 115(2), 3(5), 331, 352 और 74 बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *