IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पंत, अय्यर पर भी हुई पैसों की बारिश

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज सऊदी अरब के जेद्दा में हो रही है। मेगा ऑक्शन में कुल 577 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमा रहे, जिसमें 367 भारतीय और 210 विदेशी खिलाड़ी हैं। इस मेगा ऑक्शन में सभी 10 टीमें कुल 204 खिलाड़ी पर ही बोली लगा पाएंगी, जिसमें अधिकतम 70 विदेशी हैं।

इस बार मेगा नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों का वर्चस्व देखने को मिल सकता है क्योंकि कई स्टार खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा हैं। कुछ भारतीय खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन पर टीमें 30 करोड़ रुपये भी खर्च कर सकती हैं। आईपीएल की दस टीमों के पास 641.5 करोड़ रूपये का पर्स है, जहां पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा 110.5 करोड़ रुपये का बजट है।

दिल्ली में हो गई केएल राहुल की एंट्री

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस बार केएल राहुल को अपनी टीम में शामिल किया है, जहां उन्हें 14 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

गुजरात टीम में शामिल हुए मोहम्मद सिराज

गुजरात टाइटंस की टीम ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को 12.25 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया है।

पंजाब किंग्स के हुए स्पिनर युजवेंद्र चहल

एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी पंजाब किंग्स ने अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल को 18 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हुए मोहम्मद शमी

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अपने दल में शामिल किया है। टीम ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए 10 करोड़ खर्च किए।

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास

आईपीएल में इस साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले ऋषभ पंत अब लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में शामिल हो गए हैं। उन्हें 27 करोड़ रुपये मिले हैं और वो इसके साथ ही आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

दिल्ली की टीम में शामिल हुए मिचेल स्टार्क

पिछली बार के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क इस बार दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल हुए हैं। उन्हें टीम ने 11.75 करोड़ देकर अपने दल में शामिल किया है।

गुजरात टीम में शामिल हुए जोस बटलर

इंग्लैंड के विश्व विजेता कप्तान जोस बटलर को गुजरात टीम ने 15.75 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है।

पंजाब किंग्स के हुए श्रेयस अय्यर

पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है। इसके साथ ही वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *