महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर बन रहा है अद्भुत संयोग

नई दिल्ली : माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025, दिन बुधवार को पड़ रही है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है, क्योंकि इसे दान-पुण्य, व्रत, स्नान और ज्योतिषीय उपायों के लिए बेहद खास माना जाता है। इसे माघी अमावस्या भी कहा जाता है। सबसे खास बात यह है कि महाकुंभ तीसरा अमृत स्नान भी इसी दिन होगा। वहीं ज्योतिष की मानें तो इस दिन अमावस्या तिथि के साथ-साथ तीन बड़े ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। दरअसल, वैदिक पंचांग के अनुसार, इस दिन मकर राशि में सूर्य-चंद्रमा और बुध ग्रह युति करेंगे, जिससे त्रिग्रही योग बनेगा। ऐसे में इस योग का असर कुछ राशियों पर बहुत अच्छा पड़ने वाला है। इस दौरान इन राशियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां।

मेष राशि

ज्योतिष के अनुसार, त्रिग्रही योग आपकी राशि से दसवें घर में बनेगा। यह भाव करियर और काम से जुड़ा होता है। ऐसे में मेष राशि वाले जातकों के लिए यह समय करियर और पैसे के मामले में बहुत अच्छा साबित होगा। इस दौरान आपको नौकरी में सफलता मिल सकती है। व्यापारी वर्ग को भी मुनाफा होगा। पैसे से जुड़ी स्थिति भी मजबूत होगी। निवेश से भी फायदा हो सकता है। इसके अलावा, इस समय माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करते हैं, तो भविष्य में अच्छा फायदा हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय शिक्षा और करियर में तरक्की का है। इस योग के प्रभाव से आप प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पा सकते हैं। इसके साथ ही, करियर में भी नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आपके जीवन में खुशहाली आएगी और हर काम में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पति-पत्नी के रिश्तों में भी सुधार होगा। इस दौरान कई रुके हुए काम पूरे होंगे। पुराने सहकर्मी भी आपको नए अवसर दे सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहेगा। आपकी पैतृक संपत्ति और कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। समाज में सम्मान और प्रसिद्धि मिल सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। मेहनत और लगन से किए गए काम में सफलता मिलेगी। करियर में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन की बात हो सकती है। व्यापार में भी नए मौके मिल सकते हैं। मन में उत्साह रहेगा। जो लोग उच्च शिक्षा ले रहे हैं, उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा करने का मौका भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *