मंदिर में पहली बार साथ विराजेंगे रामलला और राजा राम, ‘राज्याभिषेक’ की तिथि तय

अयोध्या: अयोध्या से रामभक्तों के लिये एक बड़ी खबर आई है… 23 मई को राजा राम का राज्याभिषेक होगा… इस समय भक्त गर्भगृह में रामलला के दर्शन कर पाते हैं.. जल्द ही श्रीराम मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर बन रहे राजा राम के दरबार को भी देख पाएंगे.. राजा राम की मूर्तियां सफेद संगमरमर से बनाई जा रही हैं.. जो इसी महीने अयोध्या पहुंच जाएगी.. और अगले महीने उनकी स्थापना हो जाएगी।

रामलला की मूर्ति का निर्माण ब्लैक ग्रेनाइट से किया था.. राजा राम की मूर्ति सफेद संगमरमर से बनेगी.. ग्राउंड फ्लोर पर रामलला की मूर्ति है.. जबिक राम मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर राजा राम होंगे और साथ में उनका पूरा दरबार भी स्थापित होगा. राजा राम की स्थापना के साथ ही श्रीराम मंदिर के निर्माण का काम भी पूरा हो जाएगा. भारत में ऐसे कई मंदिर हैं जहां एक ही भगवान के कई रूपों की पूजा होती है.. और अब अयोध्या का राम मंदिर भी इस लिस्ट में शामिल हो जाएगा।

मंदिर में राजा राम के साथ जिन मूर्तियों की स्थापना होनी है. उनको राजस्थान के सफेद मकराना संगमरमर से बनाया जा रहा है. जयपुर में मूर्तिकार प्रशांत पांडे के साथ 20 मूर्तिकारों की टीम इनका निर्माण कर रही है. भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की मूर्तियां इसी महीने के अंत तक अयोध्या पहुंच जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *