इस गंभीर मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का समय

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बाल तस्करी में मुद्दे पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि स्थिति बदतर होती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस से किडनैप किए गए नवजात शिशुओं को खोजने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के लिए कहा।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि दिल्ली के अंदर और बाहर नवजात शिशुओं को किडनैप करने और उन्हें बेचने में शामिल गिरोहों के मुद्दे की जांच के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को चार हफ्ते का टाइम देते हुए कहा कि वह बाल तस्करी में शामिल गिरोह के सरगना और अपहृत शिशुओं का पता लगाए और प्रगति के बारे में अदालत को सूचित करे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “वे (बाल तस्करी गिरोह) समाज के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं। खरीद-फरोख्त बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। आपको नहीं पता कि वे कहां पहुंच जाते हैं। अगर कोई लड़की है तो आपको पता है कि वह कहां पहुंच जाएगी। यह बहुत गंभीर स्थिति है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *