इस राज्य में बच्चों को पहली कक्षा से ही दी जाएगी मिलिट्री ट्रेनिंग?

मुंबई: हाल ही भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद अब महाराष्ट्र में बच्चों को पहली कक्षा से ही मिलिट्री ट्रेनिंग देने की योजना बनाई गई है। हाल ही में महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने घोषणा की है कि बच्चों में देशभक्ति की भावना और और अनुशासन और नियमित शारीरिक व्यायाम की आदत को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र में कक्षा 1 से ही छात्रों को बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा।

महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया है कि बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए सेवानिवृत्त सैनिकों की मदद ली जाएगी। इस दौरान भुसे ने कहा, “छात्रों को कक्षा 1 से बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है। इससे देश के प्रति प्रेम पैदा करने में मदद मिलेगी और छात्रों को इससे बेहद फायदा होगा।”

शिवसेना नेता ने कहा कि प्रस्ताव को लागू करने के लिए स्पोर्ट्स टीच, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), स्काउट्स और गाइड्स के साथ 2.5 लाख पूर्व सैनिकों की मदद ली जाएगी। जानकारी के मुताबिक राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *