खड्डी पुलिस की सराहनीय पहल महिला अपराध उन्मूलन हेतु चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

सीधी। समाज मे घटित हो रहे महिला अपराधों पर पूर्णत: अंकुश लगाने की मंशा से सीधी पुलिस द्वारा वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन मे मुहीम के तहत कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे खड्डी चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह राजपूत एवं टीम के द्वारा दिन रात लगातार जनजागरूकता अभियान को गति दी जा रही है।

बताया गया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान महिला अपराध उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 15 जनवरी को दोपहर 11 बजे प्रदेश स्तरीय महिला जागरूकता अभियान सम्मान का शुभारंभ किये हैं। इसी के साथ पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के दिर्नेशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन मे सीधी जिले के सभी चौकी एवं थानो में भी इस अभियान की शुरूआत की गई।

बता दें कि महिला अपराधों को रोकने अथवा घटित होने के उपरांत पीडि़ता की सहायता करने वाले पुलिस को असली हीरो कहा गया है। अभियान के दो मुख्य नारे है कुछ कहो, कुछ करो समझदारी से एवं असली हीरो अभियान में महिलाओं को साइबर अपराध से सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के कार्य भी किए जाएंगे।

कमर्जी पुलिस अभियान को दे रही गति –

खड्डी चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के तहत निबंध, चित्रकला, वाद.विवाद प्रतियोगिता का आयोजन चौकी क्षेत्र अंतर्गत हो रहा है। अलग अलग चरण मे बैठक एवं मीडिया के माध्यम से भी साइबर अपराध से सुरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ग्राम सभा में महिला सुरक्षा गान होगा।

अभियान में सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित करने का कार्य भी किया जाएगा।

15 दिवस के कार्यक्रम मे करें सहयोग –

श्री सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी तक चलने वाले इस 15 दिवसीय सम्मान अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए समाज में सम्मानजनक एवं अनुकूल वातावरण तैयार करना है। साथ ही जनमानस को जागरूक कर सशक्त बनाना है ताकि स्वयं महिलाएं ही नहीं बल्कि हम सब महिला सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का निवर्हन कर सके।

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी तक चलने वाले इस 15 दिवसीय सम्मान अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए समाज में सम्मानजनक एवं अनुकूल वातावरण तैयार करना है। जिसके तहत पटपरा बाजार के दुकान, होटल, कपड़े की दुकान, पान ठेला, चाट ठेला, आटो, बस, बैंक, आदि पर जागरुकता पोस्टर लगाए गयें हैं साथ ही यह अभियान लगातार भीड़ भाड़ वाले इलाके मे जारी रहेगा। श्री सिंह ने सभी जनो से समाज मे जागरूकता फैलाने हेतु मदद की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *