Tuesday, April 28, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

स्व. जनरल बीसी जोशी के नाम पर बनेगा एक भव्य द्वार : गणेश जोशी

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
11/12/25
in देहरादून
स्व. जनरल बीसी जोशी के नाम पर बनेगा एक भव्य द्वार : गणेश जोशी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हल्द्वानी/नैनीताल। प्रदेश के कृषि, ग्राम्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को अपने कुमाऊं दौरे के दौरान सर्किट हाउस काठगोदाम में जनपद नैनीताल के कृषि, उद्यान, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास विभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लखपति दीदी, पलायन रोकथाम योजना, ऐपल मिशन, कीवी मिशन, प्राकृतिक खेती, मौन पालन, मधुग्राम विकास, तथा पॉलीहाउस स्थापना जैसी योजनाएँ किसानों और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को मजबूत करने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और लाभ वास्तविक पात्रों तक समय पर पहुँचे।

आज अल्मोड़ा में कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की प्रगति समीक्षा की।
हॉर्टी-टूरिज्म को प्रोत्साहित कर युवाओं, किसानों व महिलाओं के लिए नए अवसर विकसित करने के निर्देश दिए। योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन व उनका लाभ सही व्यक्ति… pic.twitter.com/68tjowmBpC

— Ganesh Joshi (@ganeshjoshibjp) December 11, 2025

उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत लंबित दावों का तत्काल निस्तारण कर किसानों को समय पर राहत उपलब्ध कराने को कहा। कृषि विभाग द्वारा वितरित किए जा रहे उपकरणों की गुणवत्ता की समीक्षा पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को मिलने वाली सामग्री उपयोगी और टिकाऊ हो।

उन्होंने न्याय पंचायत स्तर तक तय लक्ष्यों को पूरा करने और बीज, खाद तथा पेस्टीसाइड की उपलब्धता समयबद्ध सुनिश्चित करने को भी कहा। मंत्री ने भूमि संरक्षण अधिकारियों को जियो लाइन टैंक की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए तथा जनपद में मिलेट उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को बिना तैयारी बैठक में न आने की सख्त चेतावनी दी।

ग्राम विकास विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना में अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ा जाए। उन्होंने रिप परियोजना के तहत चल रही योजनाओं का लाभ व्यापक स्तर पर आम लोगों तक पहुँचाने के निर्देश दिए। कृषि, उद्यान और ग्राम्य विकास विभागों के बीच आपसी समन्वय मजबूत करने और जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने की भी आवश्यकता बताई।

सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा में मंत्री ने हल्द्वानी में शहीदों के आश्रितों और उनके बच्चों के लिए बनाए जा रहे हॉस्टल की भूमि संबंधी प्रक्रिया को 15 दिनों में संयुक्त निरीक्षण कर पूर्ण करने तथा एस्टीमेट शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला सैनिक विश्राम गृह एवं कार्यालय के पुनर्निर्माण को आवश्यक बताते हुए इसके लिए भी शीघ्र एस्टीमेट तैयार करने की बात कही।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हल्द्वानी में शहीदों के आश्रितों और उनके बच्चों के लिए बनने वाले हॉस्टल स्व. जनरल बी.सी. जोशी के नाम पर रखा जाएगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हल्द्वानी के प्रवेश द्वार पर स्व. जनरल बी.सी. जोशी के नाम पर एक भव्य द्वार का निर्माण भी शीघ्र किया जाएगा।

मंत्री ने इस संबंध में कुमाऊं कमिश्नर तथा जिलाधिकारी नैनीताल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण से संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह पहल भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को शहीदों के योगदान और उनके बलिदान की याद दिलाने का कार्य करेगी। इस अवसर पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .