ऋषिकेश : बाईपास स्थित अंडर पास के पास सड़क दुर्घटना में आशुतोष नगर निवासी बाइक सवार ब्यक्ति गंभीर घायल, 108 ने पहुँचाया हॉस्पिटल

मनोज रौतेला की रिपोर्ट :
ऋषिकेश : बाईपास स्थित ARTO के समीप अंडर पास के पास देर रात लगभग 11:30 बजे के आस-पास एक ब्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया. घायल ब्यक्ति मान सिंह (35) को 108 की टीम ने हॉस्पिटल पहुँचाया. मान सिंह बाइक से श्यामपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गुमानीवाला से आशुतोष नगर ऋषिकेश की तरफ आ रहा था. बताया जा रहा है मान सिंह का होटल/रेस्ट्रोरेंट है.

बताया जा रहा है तभी अचानक कुछ चीज बाइक से टकराई, बाइक डिस्बैलेंस हुई और ब्यक्ति सड़क पर गिर गया. मुख्य सड़क पर गिरे घायल ब्यक्ति मान सिंह के सिर से खून बाह रहा था. घायल ब्यक्ति के सर में काफी चोट आयी है. बाइक का नंबर है HR24 Z 3302. तुरंत किसी राह चलते ब्यक्ति ने 108 को सूचना दी और नजदीकी क्षेत्र में रात्रि शिफ्ट में तैनात 108 का स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा. 108 टीम में EMT अनुज प्रसाद और उनके साथ पायलट संजय राणा थे.

दोनों ने तुरंत घायल को उठाया और जितनी जल्दी हो सकता था शांति प्रपन्न राजकीय चिकित्सालय हॉस्पिटल ले कर आये उपचार के लिए. इस दौरान ब्यक्ति को ऑक्सीजन दी गयी रास्ते में चलते चलते और फर्स्ट एड दी गयी और खून जो बह रहा था उसको रोका गया 108 स्टाफ द्वारा, जिस वजह से घायल ब्यक्ति की जान बच गयी. फिलहाल, घायल ब्यक्ति को एम्स रेफर कर दिया है. मामले में पुलिस जांच में जुट गयी है और घर वालों को सूचित कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *