मिस कॉल के बाद नाबालिक किशोर की दीवानी हुई महिला, शादी करने छोड़ दिया परिवार, फिर…

मुंबई निवासी अधेड़ महिला ने साबित कर दिया कि प्यार अंधा होता है। मिस कॉल और टिकटॉक से महिला की पहचान एक नाबालिग किशोर से हुई। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। प्यार में अंधी महिला, नाबालिग से शादी करने के लिए अपने परिवार को छोड़ बिहारशरीफ आ गई। किशोर के परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो वे हैरान रह गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस महिला और किशोर को थाने ले आयी।

बात हुई बंद तो प्रेमी के घर पहुंच गई महिला
करीब चार माह से महिला किशोर से बातचीत कर रही थी। दोनों के बीच टिकटॉक और व्हाट्सएप पर चैटिंग भी हो रही थी। हालांकि, महिला को यह पता नहीं था कि उसका प्रेमी नाबालिग है। बातचीत के दौरान महिला ने किशोर का पता ले लिया। कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद किशोर ने बात करना बंद कर दिया। इसके बाद महिला गुरुवार को बिहारशरीफ में किशोर के घर पहुंच गई।

बिहारशरीफ में किशोर के घर पहुंची महिला शादी करने की जिद करने लगी। महिला को देखकर नाबालिग किशोर के परिवार वाले हैरान रह गए। मोहल्ले वालों की जब मामले की भनक लगी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सभी महिला को देखकर हैरान रहे गए। बताया जा रहा है कि महिला विधवा है। उसके पति का पूर्व में देहांत हो चुका है और उसके तीन बच्चे भी हैं।

समझा कर महिला को भेजा गया वापस
डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि महिला के परिवार को मुंबई से बुलाकर दोनों को समझाया गया। जिसके बाद महिला पुनः परिवार के साथ मुंबई लौट गयी।


साभार : नवभारतटाइम्स.कॉम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *