Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

अनजान नंबरों से आई लड़की की अश्लील वीडियो कॉल बन सकती है मुसीबत का सबब, रहें सावधान

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
30/03/21
in राष्ट्रीय, समाचार
अनजान नंबरों से आई लड़की की अश्लील वीडियो कॉल बन सकती है मुसीबत का सबब, रहें सावधान

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

अक्सर रात में वीडियो कॉल करते हैं शातिरकॉल रिसीव करने के बाद शुरू होता है खेल अश्लील वीडियो बनाकर करते हैं ब्लैकमेलिंग
इन दिनों सोशल मीडिया अनजान लोगों से पहले दोस्ती और फिर ब्लैकमेलिंग करने का सबसे बड़ा हथियार बन रहा है. अनजान नंबरों से लोगों के पास वीडियो कॉल आ रही है. अगर किसी ने धोखे से वीडियो कॉल उठा ली तो समझ लीजिए वो शख्स ब्लैकमेलिंग का शिकार होने जा रहा है. फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान लड़के या लड़की से की गई दोस्ती हनी ट्रैप हो सकती है.

एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले 28 साल के इंजीनियर अंकित ऐसे ही हनी ट्रैप का शिकार बन गए. दरअसल, बीते सप्ताह अचानक रात के 11 बजे अनजान नंबर से अंकित के मोबाइल पर वीडियो कॉल आई. अंकित ने वीडियो कॉल को जैसे ही अटेंड किया, दूसरी तरफ एक लड़की की अश्लील तस्वीर सामने आ गई. अचानक अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल और फिर उस वीडियो कॉल पर कपड़े उतारती लड़की को देख अंकित कुछ भी समझ नहीं पाया.

थोड़ी ही देर में उसने वीडियो कॉल बंद कर दी. अगले दिन उसके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आया. मैसेज देखकर अंकित के होश उड़ गए. मैसेज में उससे गूगल पे पर पैसों की मांग की गई. पैसा नहीं देने पर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाने लगी. अंकित को समझ नहीं आ रहा था कि अचानक से यह सब कैसे हो गया और अब आगे कानून की मदद ले भी तो कैसे?

क्योंकि एक तरफ अश्लील फोटो वीडियो वायरल होने का डर था तो दूसरी तरफ सोशल साइट पर अश्लीलता देखने से समाज में इज्जत खोने का डर. यह मामला केवल अंकित का नहीं है. उत्तर प्रदेश पुलिस की साइबर यूनिट को ऐसी शिकायतें लगातार मिल रही हैं. बीते कुछ महीनों से इनमें इजाफा भी हुआ है.

एसएसपी (साइबर क्राइम) त्रिवेणी सिंह कहते हैं कि यह सब डीप फेक (deep fake) टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से हो रहा है. यह सब पूरा गैंग राजस्थान के भरतपुर, यूपी के मथुरा और हरियाणा के मेवात इलाके में ज्यादा सक्रिय है, जहां पर लड़के लड़कियां यही ब्लैकमेलिंग का काम कर रहे हैं. कई बार तो ऐसी शिकायतें भी आई की वीडियो कॉल अटेंड करने वाले ने कुछ किया ही नहीं लेकिन जलसाजो ने सिंथेटिक वीडियो या इमेज से उसका भी अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया.

त्रिवेणी सिंह के मुताबिक ऐसे में पुलिस से शिकायत पर बदनामी और कानूनी झमेले में फसने का डर भी पीड़ित को सताता है. यही वजह है लोग पुलिस से मदद मांगने तो आते हैं, लेकिन एफआईआर दर्ज कराने से कतराते हैं. पुलिस कहती है कि ऐसे साइबर अपराधी कुछ भी वायरल नहीं करते, क्योंकि अगर वायरल करेंगे तो उनके पकड़े जाने का ज्यादा खतरा होता है. वे सिर्फ धमकी देते हैं. वायरल करने की धमकी में लोग लाखों रुपया दे रहे हैं.

एसएसपी (साइबर क्राइम) कहते हैं कि ऐसे में ना तो अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल उठाई जाए और सोशल मीडिया पर अपनी फ्रेंड लिस्ट को भी चेक कर संदिग्ध लोगों को अनफ्रेंड किया जाना ही सबसे कारगर है. ऐसे अपराधियों पर यूपी पुलिस के साथ दिल्ली और हरियाणा पुलिस भी करवाई कर रही है.


साभार : आजतक.इन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .