नाबालिग से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुराचार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिग को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। नाबालिग के बयानों के आधार पर आरोपी पर दुराचार व पोक्सों एक्ट की धारायें बढा दी गयी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेलाकुई निवासी महिला द्वारा थाना सहसपुर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिक पुत्री उम्र 13 वर्ष घर से ट्यूशन के लिए गई थी, लेकिन वापस घर नही आई। जिसे ढूंढने का काफी प्रयास किया गया किन्तु उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा नाबालिग की यथाशीघ्र बरामदगी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस.पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की सहायता से नाबालिग के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की, साथ ही आस-पास के लोगों एवं बालिका के जानने वालों से पूछताछ में बालिका को एक लविश कुमार नामक युवक द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाना प्रकाश में आया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय तंत्र को भी सक्रिय किया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मिली सूचना पर राजा रोड से धूलकोट की ओर जाने वाले रास्ते से लविश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी कुन्डा पिनाई थाना फलाउदा जिला मेरठ, हाल-बिन्नी चौक खैरी गेट सेलाकुई को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से नाबालिक अपह्ता को बरामद किया गया है। नाबालिक पीडिता के बयानों साथ घटित अपराध व साक्ष्यो के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धारा को बडा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *