Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार

Frontier Desk by Frontier Desk
10/06/25
in अपराध संसार, देहरादून
नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार

बाल आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का हाल जानते हुए।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

बाल आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का हाल जाना

देहरादून। प्रदेश राजधानी देहरादून में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और गर्भपात का मामला प्रकाश आया है। पीड़िता का एक साल से यौन शोषण हो रहा था। जिसके चलते वह चार माह की गर्भवती हो गयी। वर्तमान में पीड़िता की उम्र 14 वर्ष बताई जा रही है।  पीड़िता चार महीने की गर्भवती थी।

पीड़िता को गर्भपात के लिए कुछ गोलियां दी गई थी, जिससे उसका बहुत अधिक रक्तस्राव हुआ। जिसके बाद उसे उपचार के लिए 108 की मदद से दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद पुलिस को इस बात की भनक लगी। इस संबंध में जानकारी मिलते ही बाल आयोग अध्यक्ष गीता खन्ना भी पीड़िता से मिलने से दून अस्पताल पहुंची। गीता खन्ना से बातचीत करते हुए नाबालिग पीड़िता ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

पीड़िता ने बाल आयोग अध्यक्ष गीता खन्ना को बताया था कि 13 साल की उम्र से उसका शारीरिक शोषण हो रहा था। फिलहाल पीड़िता की उम्र करीब 14 साल है यानी बीते एक साल से पीड़िता का यौन शोषण किया जा रहा था। आरोपी पीड़िता को गर्भ निरोधक गोलियां भी खिला रहा था। नाबालिग पीड़िता के साथ उसकी 19 वर्षीय बहन भी रहती थी।

कोरोना काल में बच्ची की मां की मौत के बाद से दोनों बहनें अनाथों की तरह जीवन यापन कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात 9 जून को नाबालिग लड़की को दून अस्पताल में अत्यंत गम्भीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। नाबालिग का गर्भपात कराया गया था। हॉस्पिटल प्रबंधन ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचकर पीड़िता से बात की और पूरा मामला जाना।

पुलिस को जानकारी मिली कि पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में ही रहती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया है, जिस वजह से पीड़िता गर्भवती भी हो गई थी। पीड़िता करीब चार महीने की गर्भवती थी। आरोपी ने बिना डॉक्टरों के परामर्श के ही पीड़िता को गर्भ गिराने की दवाई खिलाई, जिससे उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उसे 108 सेवा की मदद से दून अस्पताल लाया गया था।

मामला सामने आने के बाद आरोपी दूसरे समुदाय का होने के कारण बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आईएसबीटी पुलिस स्टेशन पर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। कोतवाली पटेलनगर प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना का खुद संज्ञान लिया था। कोतवाली पटेल नगर में महिला उप निरीक्षक ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और फिर उसे गिरफ्तार किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .