Saturday, May 24, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ जारी ऐक्शन, 100 से ज्यादा सील

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
24/03/25
in उत्तराखंड, देहरादून, समाचार
उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ जारी ऐक्शन, 100 से ज्यादा सील
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून: उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश के बाद पुलिस-प्रशासन की ओर से अवैध मदरसों के खिलाफ ऐक्शन जारी है। अवैध मदरसों के साथ ही सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बनाई गईं मजारों पर भी प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।

प्रशासन की टीम ने जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद प्रदेशभर में अब तक 100 से भी ज्यादा अवैध मदरसों को सील कर दिया है। सीएम धामी की सख्ती के बाद उधमसिंहनगर, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पौड़ी आदि जिलों में मदरसों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

मदरसों के खिलाफ जरूरी सरकारी कागजात नहीं मिलने पर पुलिस की ओर से मदरसों को सील किया जा रहा है। मदरसों की जांच करते समय किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से भारी पुलिस फोर्स भी तैनात किया जा रहा है।

अवैध मदरसों की जांच-पड़ताल के दौरान विरोध करने वालों से सख्ती से भी निपटा जा रहा है। हरिद्वार जिला प्रशासन ने जांच के बाद अवैध तरीके से चल रहे 13 और मदरसों को सील कर दिया है। मदरसों में पढ़ रहे छात्रों के भविष्य को देखते हुए अब उनका दाखिला सरकार स्कूलों में किया जाएगा।

हरिद्वार जिले के भगवानपुर और मंगलौर में 10 से ज्यादा अवैध मदरसों को सील किया गया। अवैध मदरसों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पीएससी के जवानों को भी तैनात किया गया था।

भगवानपुर में एसडीएम जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने अवैध मदरसों के खिलाफ दूसरे दिन भी अभियान चलाया। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि टीम ने सबसे पहले छांगा मजरी गांव में जामिया रियाजुल मदरसा पहुंचकर मान्यता संबंधी प्रपत्र की पड़ताल की।

इस दौरान कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। पुलिस प्रशासन की टीम ने इसे सील कर दिया। इसके बाद टीम ने अरबिया तालिम मदरसा धीर मजरा, खेलड़ी गांव में संचालित इस्लामिया अरबिया मदरसा, सिकरौड़ा गांव के मदरसा इस्लामिया कादरिया को भी सील कर दिया।

जितेंद्र कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान कई मदरसे ऐसे मिले जिनके पास शिक्षा विभाग से मान्यता संबंधित कोई प्रपत्र नहीं था। गैर मान्यता प्राप्त संचालित चार मदरसों को सील कर बंद करा दिया गया है, जबकि अन्य की जांच जारी है।

बताया कि अभी तक भगवानपुर क्षेत्र में दो दिन के भीतर नौ मदरसे सील किए जा चुके हैं। रुड़की के ढंढेरा में भी जेएम आशीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने तीन अवैध मदरसे को सील किया।

मंगलौर में चार मदरसों को किया गया सील

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तिपशिता रावत, नायब तहसीलदार अनिल काम्बोज, लेखपाल साजिद हसन के नेतृत्व में टीम ने मंगलौर क्षेत्र में चार अवैध मदरसों को सील किया। जिसमें मदरसा उस्मानिया पठानपुरा मंगलौर, मदरसा मिसबाहउल बनात पीरगढ़ी, मदरसा इस्लामिया फारुकिया गाधारोना रोड मंगलौर, मदरसा सबीलुसलाम मुंड़ना रोड मंगलौर शामिल है। टीम ने बताया कि क्षेत्र में अभी तक कुल आठ अवैध मदरसों को चिन्हित किया गया है। जिनमें से चार को सील कर दिया गया है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.