Sunday, July 5, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, सोनिया और राहुल गांधी को भेजा समन

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
01/06/22
in राष्ट्रीय, समाचार
नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, सोनिया और राहुल गांधी को भेजा समन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन भेजा है. ईडी ने दोनों नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया है और बताया जा रहा है कि 8 जून को उनसे पूछताछ की जाएगी. नोटिस को लेकर कांग्रेस ने दावा किया कि पार्टी और उसका नेतृत्व डरने और झुकने वाले नहीं है.

सोनिया गांधी देंगी ईडी के सवालों के जवाब
ईडी के एक्शन पर कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने बताया कि सोनिया गाांधी खुद ईडी के दफ्तर जाएंगी और सभी सवालों के जवाब देंगी. उन्होंने कहा, ‘यह एक बड़ी बीमारी है. यह बीमारी विरोधी दलों को निशाना बनाने की है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक विरोधी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है.’

हम डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं: रणदीप सुरजेवाला
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह आरोप भी लगाया कि देश को गुमराह करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ कायरतापूर्ण षड्यंत्र रचा जा रहा है. सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘मोदी सरकार बदले की भावना में अंधी हो गई है. इस बार उन्होंने एक बार नई कायरना साजिश की है. अब प्रधानमंत्री मोदी जी ने कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी को ईडी से नोटिस जारी करवाया है. साफ है कि तानाशाह डर गया है. हम डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं.’

2014-15 से चल रही है कार्रवाई: अभिषेक मनु सिंघवी
अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) ने कहा, ‘इन्हीं चीजों को लेकर 2014-15 से कार्रवाई चल रही है. आज इन्हीं चीजों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) को लाया गया है. ऐसे मामले में धनशोधन का आरोप लगाया जा रहा है, जिसमें धन के लेनदेन की बात ही नहीं है.’ उन्होंने दावा किया कि प्रतिशोध की भावना के तहत जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उसमें कोई दम नहीं है.

इससे पहले पवन बंसल से हुई थी पूछताछ
नेशनल हेराल्ड केस (National Herald Case) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस नेता पवन बंसल (Pawan Bansal) से पूछताछ की थी. इस दौरान पवन बंसल से वित्तीय लेन-देन सहित कई पहलुओं को लेकर सवाल किए गए थे.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .