Friday, July 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

आखिर मणिपुर की हिंसा को हिंदू vs ईसाई क्यों नहीं मानता RSS?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
27/07/23
in राष्ट्रीय, समाचार
आखिर मणिपुर की हिंसा को हिंदू vs ईसाई क्यों नहीं मानता RSS?

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने मणिपुर हिंसा को हिंदुओं और ईसाइयों के बीच संघर्ष के तौर पर दिखाए जाने को लेकर आपत्ति जताई है। उसने कहा है कि यह हिंदू-ईसाई के बीच संघर्ष नहीं है। कुछ पार्टियों ने इसे एक साजिश के हिस्से के रूप में ऐसे ही दिखाने की कोशिश की है। आरएसएस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने स्वीकार किया कि संघर्ष ने एक ऐसा घाव बना दिया है जिसे भरने में कई साल लग जाएंगे। वह बोले कि कुकी ईसाई समुदाय के हैं। वहीं, ज्‍यादातर मैतेई हिंदू। लेकिन, उनके बीच टकराव का उनकी धार्मिक पहचान से कोई लेना-देना नहीं है।

संघ पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर ये बातें कहीं। कुछ संगठनों ने दावा किया है कि गिरिजाघरों को नुकसान पहुंचाने के कारण यह संघर्ष शुरू हुआ। ऐसा कहने वालों में विदेश के कुछ प्रमुख संगठन भी शामिल हैं। उन्‍होंने इसे धार्मिक संघर्ष बताया है। संघ का बयान उसी की पृष्‍ठभूमि में आया है। पदाधिकारी ने कहा कि कुकी और मैतेई का हिंसा का कोई इतिहास नहीं है। दोनों समुदायों के सदस्यों के बीच विवाह आम बात है।

ज्ञानवापी मस्‍ज‍िद पर ह‍िंंदुओं के दावे का समर्थन

संघ पदाधिकारी ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा में शाही ईदगाह स्थलों पर हिंदुओं के दावे का भी समर्थन किया। वह बोले, ‘उन्हें हिंदुओं को सौंप दिया जाना चाहिए। वास्तव में दोनों के निर्विवाद हिंदू चरित्र को देखते हुए पहली बार में कोई विवाद नहीं होना चाहिए था। एक विवाद गढ़ा गया है।’ उनका बयान उन दो स्थानों पर नियंत्रण को लेकर बढ़ती कानूनी लड़ाई की पृष्ठभूमि में आया है।

समान नागर‍िक संह‍िता की मांग उच‍ित

संघ पदाधिकारी ने समान नागरिक संहिता की मांग को उचित ठहराया। कहा कि संविधान निर्माताओं ने इसे लागू करने को अपनी आकांक्षाओं में शामिल किया था। सुप्रीम कोर्ट की ओर से पारित आदेशों की ओर इशारा करते हुए उन्‍होंने कहा कि इस संबंध में देरी पर खेद व्यक्त किया गया था। उन्होंने कहा कि नागरिक कानून वैसे ही होने चाहिए, जैसे हमारे पास समान दंडात्मक कानून हैं।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .