Monday, July 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

‘परिवार’ के बाद ‘शक्ति’…पीएम मोदी ने दुश्मन के वार को फिर बनाया अपना हथियार

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
18/03/24
in राष्ट्रीय, समाचार
‘परिवार’ के बाद ‘शक्ति’…पीएम मोदी ने दुश्मन के वार को फिर बनाया अपना हथियार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवार के बाद अब शक्ति को लेकर विपक्षी वार को भी हथियार बना लिया है. एक दिन पहले ही मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोलते हुए कहा था कि हिंदू धर्म में एक शक्ति होती है. हमारी लड़ाई एक शक्ति के खिलाफ है.

पीएम मोदी ने कांग्रेस की सरकार वाले तेलंगाना से इसे लेकर पलटवार किया है. उन्होंने तेलंगाना के जगतयाल में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कल मुंबई में इंडी अलायंस की रैली थी. पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव घोषित होने के बाद इंडी अलायंस की ये पहली और उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण रैली थी.

उन्होंने कहा कि उस (मुंबई) रैली में उन्होंने (विपक्षी गठबंधन ने) अपना घोषणा पत्र जारी किया और उनके घोषणा पत्र का ऐलान है कि मेरी (इंडिया ब्लॉक) लड़ाई शक्ति के खिलाफ है. पीएम मोदी ने कहा कि एक ओर शक्ति के विनाश की बात करने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ शक्ति की पूजा करने वाले लोग हैं. उन्होंने कहा कि मुकाबला 4 जून को हो जाएगा कि कौन शक्ति का विनाश कर सकता है और कौन शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मेरे लिए हर मां शक्ति का रूप है, हर बेटी शक्ति का रूप है. उन्होंने कहा कि मैं इनको शक्ति के रूप में पूजता हूं और मैं इन शक्ति स्वरूपा माताओं-बहनों की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा. पीएम मोदी ने सवालिया अंदाज में कहा कि बताओ आप शक्ति को समाप्त करने वालों को मौका देंगी क्या?

उन्होंने परिवारवाद और भ्रष्टाचार को लेकर भी विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादियों का पूरा इतिहास उठाकर देख लीजिए. उन्होंने कहा कि देश में जितने भी बड़े घोटाले हुए हैं, उनके पीछे कोई न कोई परिवारवादी पार्टी ही मिलेगी.

राहुल गांधी ने क्या कहा था

राहुल गांधी ने मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन अवसर पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि लोग सोचते हैं कि हम सब एक राजनीतिक दल के खिलाफ लड़ रहे हैं, ऐसा नहीं है. हम एक व्यक्ति, बीजेपी या मोदी के खिलाफ नहीं लड़ रहे हैं. हिंदू धर्म में शक्ति शब्द होता है. हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं. उन्होंने आगे यह भी बताया था कि वह शक्ति क्या है. राहुल गांधी ने कहा था कि राजा की आत्मा ईवीएम में है. राजा की आत्मा हर संस्था में है, ईडी-सीबीआई-आईटी में है.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .