Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

स्पिनर्स के बाद अब तेज गेंदबाजों का वार, टीम इंडिया में एक की ए्रंटी!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
27/02/23
in खेल संसार
स्पिनर्स के बाद अब तेज गेंदबाजों का वार, टीम इंडिया में एक की ए्रंटी!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली. भारत बॉर्डर-गास्वकर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया पर हावी है. 4 मैचों की सीरीज में भारत ने शुरुआती 2 मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा. जहां तेज गेंदबाज वार करने वाले हैं. पिछले दोनों मैचों में भारतीय स्पिनर्स ने कहर बरपाया. नागपुर में खेले पहले टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा ने कुल 7 विकेट लिए थे, जबकि आर अश्विन ने कुल 8 विकेट लिए थे.

वहीं मोहम्मद शमी को 3 और मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली थी. वहीं दिल्ली टेस्ट में भी शमी के साथ- साथ स्पिनर जडेजा और अश्विन चले. शमी ने 4 विकेट लिए, तो जडेजा ने 10 विकेट और अश्विन ने 6 विकेट लिए. शुरुआती 2 मैचों में स्पिनर ही छाए रहे, मगर इंदौर में शमी और सिराज कहर बरपाने को तैयार हैं. पिच की मिट्टी देखकर भी उनका हौंसला बढ़ गया होगा.

तेज गेंदबाजों को फायदा

दरअसल इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी से बनाई गई है, जो इंदौर से करीब 600 किमीं दूर मुंबई से खास मंगवाई गई. लाल मिट्टी की पिच से तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलने की संभावना है. तेज गेंदबाजों को यहां पर अतिरिक्त उछाल मिलेगी. ऐसे में भारत 3 तेज गेंदबाजों के साथ इंदौर में उतर सकता है. जबकि पिछले दोनों मुकाबलों में भारत 3 स्पिनर के साथ उतरा था.

कौन होगा तीसरा तेज गेंदबाज?
इंदौर की पिच से तेज गेंदबाजों को फायदा मिलेगा. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सीरीज जीतने के लिए भारत तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में किसे मौका देता है? शमी, सिराज के साथ तिकड़ी कौन बनाएगा. भारत के पास तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में जयदेव उनादकट और उमेश यादव 2 विकल्प है. हालांकि तीसरे गेंदबाज की संभावना कम ही नजर आ रही है, क्योंकि अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल बल्ले से भी कमाल कर रहे हैं.

पिछले 4 मैचों में तेज गेंदबाज

इंदौर में तेज गेंदबाज क्या कमाल कर सकते हैं, इसका अंदाजा तो यहां पर खेले गए पिछले 4 रणजी मैचों को देखकर ही लगाया जा सकता है. इंदौर में 10 जनवरी से 8 फरवरी के बीच रणजी ट्रॉफी के 4 मुकाबले खेले गए थे, जहां 4 तेज गेंदबाज 5 विकेट क्लब में शामिल हुए. गुजरात के चिंतन गजा ने पहली पारी में 49 रन पर 6 विकेट लिए थे. त्रिपुरा के राणा दत्ता ने 82 रन देकर 5 विकेट लिए. आंध्र प्रदेश के पृथ्वी राज 26 रन पर 5 विकेट और बंगाल के आकाशदीप ने 42 रन पर 5 विकेट लिए थे.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .