Sunday, May 25, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

तीर्थयात्रियों के हंगामे के बाद टूटी प्रशासन की नींद, रातों-रात किया सुधार

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
23/04/23
in उत्तराखंड, हरिद्वार
तीर्थयात्रियों के हंगामे के बाद टूटी प्रशासन की नींद, रातों-रात किया सुधार

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हरिद्वार : चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र में अव्यवस्थाओं के खुलासे और तीर्थयात्रियों के हंगामे के बाद जिला प्रशासन की नींद टूटी है। रातों-रात पंजीकरण काउंटर के बाहर यात्रियों को धूप से बचाव के लिए कैनोपी लगा दी गई, पर उसमे कूलर नहीं लगे हैं। यात्रियाें की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय बना दिया गया है।

यात्रियों को पेयजल मुहैया कराने के लिए दो आरओ वाटर कूलर भी लगाए गए हैं। मात्र दो शौचालय हैं, जिससे भीड़ बढ़ने पर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रेलवे स्टेशन के पास राही मोटल में चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र खोला है। बीते दो दिनों तक निर्धारित समय पर काउंटर नहीं खुलने से तीर्थयात्रियों ने जमकर हंगामा किया था।

परीक्षण से पहले ही व्यवस्थाएं चौकस हो गई

अव्यवस्थाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे जिला प्रशासन की किरकिरी हुई, लेकिन शनिवार को डीएम के निरीक्षण से पहले ही व्यवस्थाएं चौकस हो गईं। केंद्र पर काउंटर सुबह निर्धारित समय पर खुल गए। सीमित यात्री संख्या की बाध्यता खत्म होने से भी बड़ी राहत मिली। इससे पंजीकरण के लिए मारामारी कम हो गई।

पर्यटन विभाग ने आनन-फानन में पंजीकरण काउंटरों के बाहर यात्रियों के धूप से बचाव के लिए कैनोपी लगा दी। परिसर में कैनाेपी से 40 तीर्थयात्रियों की क्षमता वाला एक प्रतीक्षालय भी बना दिया गया है। पेयजल के लिए दो आरओ वाटर कूलर भी परिसर में लगाए गए हैं।

तीसरे दिन समय से हुआ पंजीकरण

चारधाम यात्रा का पंजीकरण का समय सुबह 7.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक है, लेकिन पिछले दो दिनों से स्लॉट न मिलने से तीन से चार घंटे देरी से पंजीकरण शुरू हो रहा था। रविवार को तीसरे दिन सुबह 7.00 बजे पंजीकरण शुरू हो गया। दोपहर 12.30 बजे तक केवल गिने चुने लोग ही काउंटर पर खड़े थे।

केंद्र में पर्याप्त शौचालय भी नहीं

पंजीकरण केंद्र परिसर में केवल एक पुरुष और एक महिला शौचालय है। अभी रोजाना करीब 500 तीर्थ यात्री पंजीकरण के लिए केंद्र में पहुंच रहे है। ऐसे में दो शौचालय तीर्थयात्रियों की संख्या के हिसाब से पर्याप्त नहीं हैं। जब यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो शौचालय की कमी से यात्रियों को असुविधा होगी। वहीं, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश कुमार यादव का कहना है कि राही मोटल में जीएमवीएन के शौचालय भी हैं, जिनका प्रयोग किया जाता है।

पंजीकरण केंद्र में 12 घंटे काम कर रहे छह कर्मचारीएथिक्स इंफोटेक को चारधाम यात्रा के पंजीकरण का ठेका दिया है। राही मोटल स्थित पंजीकरण केंद्र में कंपनी ने छह काउंटरों पर छह कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। कर्मचारी सुबह 7.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक 12 घंटे लगातार काम कर रहे हैं। पर्यटन विभाग का कहना है कि तीर्थ यात्रियों संख्या बढ़ने पर शिफ्टवार कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

डीएम ने यात्रियों से पूछा हालचाल

डीएम ने चारधाम यात्रियों से पंजीकरण के दौरान आ रही दिक्कतों की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं यात्रियों को बैठने के लिए कुर्सियां दी। एक यात्री ने बताया कि वह नेपाल के काठमांडू से आया है। डीएम ने अफसरों से कहा कि इतनी दूर से तीर्थयात्री चारधाम के लिए आ रहे है। यात्रियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.