Thursday, March 12, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

केदारनाथ में हुआ चमत्कार, सालों बाद खिला भगवान विष्णु का प्रिय दुर्लभ नीलकमल

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
26/09/21
in उत्तराखंड, समाचार
केदारनाथ में हुआ चमत्कार, सालों बाद खिला भगवान विष्णु का प्रिय दुर्लभ नीलकमल

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रुद्रप्रयाग l केदारनाथ क्षेत्र में कई सालों के बाद दुर्लभ नीलकमल के फूल खिले हैं। प्रकृति के इस खूबसूरत चमत्कार को देख वनस्पति विज्ञानी खुश भी हैं और हैरान भी। नीलकमल के फूल अति दुर्लभ हैं। यह सालों में एक बार ही खिलता है, यही वजह है कि लोग इस फूल के खिलने को चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं।

हिमालय में इस दुर्लभ फूल के खिलने के पीछे लॉकडाउन को भी वजह माना जा रहा है। लॉकडाउन में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भी प्रदूषण का स्तर कम हुआ, जिसका सुखद परिणाम यहां खिले दुर्लभ नीलकमल के रूप में देखा जा रहा है। उच्च हिमालय क्षेत्र में चार प्रकार के कमल के फूल मिलते हैं। जिनमें नीलकमल, ब्रह्मकमल, फेन कमल और कस्तूरा कमल शामिल हैं। हिंदू पुराणों के अनुसार नीलकमल को भगवान विष्णु का प्रिय पुष्प माना जाता है।

इस फूल का वनस्पतिक नाम नेयम्फयस नॉचलि या जेनशियाना फाइटोकेलिक्स है। नीलकमल एशिया के दक्षिणी और पूर्वी भाग का देशज पादप है। ये बांग्लादेश और श्रीलंका का राष्ट्रीय पुष्प है। हिमालयी क्षेत्र में फेन कमल, कस्तूरा कमल और ब्रह्मकमल तो आसानी से दिख जाते हैं, लेकिन नीलकमल काफी दुर्लभ है। जिस तरह नीलकमल को भगवान विष्णु का प्रिय पुष्प माना जात है, उसी तरह भगवान शिव के प्रिय पुष्प के तौर पर ब्रह्मकमल को मान्यता मिली हुई है। ये भी बेहद दुर्लभ हैं।

ब्रह्मकमल का फूल वर्ष में एक बार ही अगस्त और सितंबर के बीच ही खिलता है। यह उत्तराखंड का राज्य पुष्प है। भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ की पूजा में कमल के फूल ही अर्पित किए जाते हैं। वैसे तो सभी कमल पानी में खिलते हैं, लेकिन ब्रह्मकमल को गमले में भी उगा सकते हैं। नीलकमल और ब्रह्मकमल की तरह फेनकमल और कस्तूरा कमल भी अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध हैं। ये हिमालयी क्षेत्र में लगभग 5600 मीटर तक की ऊंचाई पर पाए जाते हैं।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .