Wednesday, June 11, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

अजय सिंह राहुल इन सीटों से लड़ सकते हैं चुनाव, कांग्रेस की ओर से दिया गया प्रस्ताव

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की तरफ झुकाव तेजी से बढ़ा, चुनाव लड़ने के प्रस्ताव पर अजय सिंह राहुल कर रहे हैं मंथन

Frontier Desk by Frontier Desk
21/05/20
in राष्ट्रीय
अजय सिंह राहुल इन सीटों से लड़ सकते हैं चुनाव, कांग्रेस की ओर से दिया गया प्रस्ताव

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आनंद अकेला की रिपोर्ट
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल को उपचुनाव में उतारने के लिए कांग्रेस संगठन तैयारी करता दिख रहा है। चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस संगठन ने उन्हें कुछ सीटों का प्रस्ताव भी दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का भी मानना है कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष को अपनी पसंद की सीट से चुनाव में उतरना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रस्ताव पर अजय सिंह राहुल मंथन कर रहे हैं वहीं उनके समर्थक इन सीटों पर गुप्त सर्वे अभियान में जुटे हुए हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की तरफ झुकाव तेजी से बढ़ा रहा है। कमलनाथ उन्हें अपने घर खाने पर भी बुला चुके हैं और उपचुनाव को लेकर लगातार उनसे चर्चा भी कर रहे हैं। कमलनाथ ने इसके साथ ही अजय सिंह राहुल को उपचुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी दिया है। इसके लिए कमलनाथ ने कांग्रेस के दबदबे वाली सुरखी, बदनावर या मेहगांव में से किसी एक सीट के चयन का प्रस्ताव अजय सिंह राहुल को दिया है। सूत्रों की माने तो अजय सिंह राहुल ने मेहगांव सीट से चुनाव लड़ने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जबकि सुरखी व बदनावर में से किसी एक जगह के चयन को लेकर मंथन कर रहे हैं।
इन सीटों पर कांग्रेस की स्थिति बेहतर
कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की जिन 24 विधानसभा सीटों पर आने वाले दिनों में उपचुनाव होना हैं, उन पर दिल्ली की एक कंपनी से सर्वे कराया है कि आखिर उपचुनाव में कांग्रेस की स्थिति क्या होगी? बताते हैं कि सर्वे के बाद कंपनी ने दावा किया है, 24 में से 18 सीटों पर कांग्रेस की स्थिति जनता के बीच बेहतर है और वह इन सीटों पर चुनाव जीत सकती है। इसमें से सुरखी और बदनावर सीट कांग्रेस के लिए पूरी तरह से सुरक्षित मानी जा रही है। यही कारण है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का प्रस्ताव है कि अजय सिंह राहुल इन सीटों से चुनाव लड़ने पर विचार कर सकते हैं। सूत्रों की माने तो सुरखी विधानसभा सीट से ताल्लुक रखने वाले अजय सिंह राहुल के कई समर्थक उनसे लगातार संपर्क कर रहे हैं। साथ ही बूथ वार कांग्रेस की स्थिति के बारे में अवगत करा रहे हैं। वहीं जानकारों का कहना है कि पिछले लगभग दस दिनों में जिस तरह से सुरखी विधानसभा सीट में अजय सिंह राहुल का नाम उछला है उससे उम्मीद है कि वो इसी सीट से उपचुनाव में उतर सकते हैं। हालांकि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल से जुड़े करीबी लोगों का कहना है कि अभी उनका पूरा ध्यान प्रदेश में किस तरह से पुनः कांग्रेस की सरकार आए इस पर हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.