Sunday, March 15, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

अजय सिंह ने किया एसएसपी देहरादून का पदभार ग्रहण

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
15/09/23
in देहरादून
अजय सिंह ने किया एसएसपी देहरादून का पदभार ग्रहण
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
देहरादून के नए एसएसपी।

जनसहभागिता के लिए प्रत्येक शनिवार लगेगी चैपालः एसएसपी अजय सिंह
ड्रग फ्री देवभूमि 2025 को साकार करना व पीड़ित केन्द्रित पुलिसिंग पर फोकस को बताया अपनी प्राथमिकता

देहरादून। नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा जनपद देहरादून में बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का चार्ज-भार ग्रहण किया गया। चार्ज भार ग्रहण करने के उपरान्त प्रेस वार्ता में महोदय द्वारा बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अपनी प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया किवर्तमान में मुख्यमंत्री के विजन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में और अधिक प्रभावी कदम उठाये जायेंगे|

नशे की तस्करी में लिप्त आदतन  अपराधियो की हिस्ट्रीशीट खोली जायेगी साथ ही उनके विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए उनकी सम्पत्तियो को अटैच करते हुए कुर्की की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। जिससे ऐसे अपराधियों के मध्य एक कडा सन्देश पहुंचाया जा सकें।

#अजय_सिंह (IPS) ने किया #SSP_देहरादून का पदभार ग्रहण

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के विजन *”ड्रग फ्री देवभूमि 2025″* को साकार करना तथा पीडित केन्द्रित पुलिसिंग पर फोकस को बताया अपनी प्रमुख प्रार्थमिकता।#UttarakhandPolice #Congratulations pic.twitter.com/XVcTpna0vp

— Dehradun Police Uttarakhand (@DehradunPolice) September 15, 2023

नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में आम जन की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में सप्ताह में एक दिन प्रत्येक शनिवार को आम जन के मध्य नशे के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु पुलिस की चैपाल आयोजित की जायेगी।

इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का नम्बर आम जन के मध्य प्रसारित किया जायेगा, जिस पर कोई भी व्यक्ति नशा तस्करों के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की सूचना को उपलब्ध करा सकता है, सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जायेगा।

समस्या को बेहतर ढंग से सुनकर उस पर त्वरित कार्यवाही की जाये : Ajay Singh

जनपद में अपराध एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को और बेहतर करने के प्रयास किये जायेंगे साथ ही सभी थानों में पीडित केन्द्रित पुलिसिंग पर विशेष फोकस किया जायेगा तथा इस बात को सुनिश्चित किया जायेगा कि थाने/चौकियों में आने वाले प्रत्येक पीडित के साथ पुलिस द्वारा अपना व्यवहार संयमित रखते हुए उसकी समस्या को बेहतर ढंग से सुनकर उस पर त्वरित कार्यवाही की जाये।

स्ट्रीट क्राइम पर पुलिस द्वारा विशेष रूप से फोकस किया जायेगा, क्योंकि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर चेन, पर्स स्नेचिंग अथवा अन्य आपराधिक घटना घटित होने पर आस-पास के व्यक्तियों के बीच एक भय का माहौल उत्पन्न हो जाता है तथा समाज में इसका एक नकारात्मक संदेश जाता है।

पुलिस का प्रयास रहेगा कि इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाये, साथ ही यदि इस प्रकार की कोई घटना घटित होती है तो उसका त्वरित अनावरण सुनिश्चित किया जाये। भूमि सम्बन्धी धोखाधडी जोकि जनपद देहरादून की सबसे बडी समस्याओं में से एक है, उस पर प्रभावी रूप से कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी|

संगठित गैंग बनाकर लोगों से भूमि सम्बन्धी धोखाधडी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उनकी सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इसके अतिरिक्त ऐसे व्यक्तियों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप सेे अतिक्रमण कर अर्जित की गयी सम्पत्ति को सम्बन्धित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर उसके ध्वस्तिकरण की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .