Monday, May 4, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में हुआ चहुंमुखी विकास : सीएम धामी

Frontier Desk by Frontier Desk
01/10/24
in देहरादून
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में हुआ चहुंमुखी विकास : सीएम धामी

हरियाणा में जनसभा के दौरान सीएम धामी व अन्य।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

कांग्रेस के समय में पर्ची-खर्ची सिस्टम की वजह से प्रतिभावान युवाओं को नौकरी नहीं मिलती थी

हरियाणा/कलानौर। हरियाणा में विभिन्न जन सभाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बसाना गांव, कलानौर  में भाजपा प्रत्याशी रेनू डाबला व लाडवा से नायब सिंह सैनी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रेनू डाबला निरंतर इस क्षेत्र की सेवा करती आई हैं।

2014 से 2024 तक हरियाणा की तस्वीर बदली है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हरियाणा में चहुमुखी विकास धरातल पर उतरा है। पिछले दस वर्षों में गरीब, किसान, मजदूर वर्ग को आगे बढ़ाने का काम हुआ है। हरियाणा में सड़क, रेल, हवाई अड्डे, अस्पताल, विद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हुए हैं।

“समृद्धि और विकास की डबल रफ्तार…
हरियाणा फिर चुनेगा भाजपा सरकार !”

बसाना गांव, कलानौर (हरियाणा) में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रेणू डाबला जी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर क्षेत्रवासियों से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी… pic.twitter.com/5Lkrj5zc3D

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 1, 2024

मुख्यमंत्री धामी  ने कहा कि हरियाणा के प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। 24 लाख गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए गए। प्रदेश के 1.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। 5.50 लाख विद्यार्थियो को निशुल्क टैबलेट देने का कार्य किया है। किसानों की फसलों के नुकसान पर 12500 करोड का मुआवजा राशि दी गई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान प्रधानमंत्री ने इसी धरती से शुरू किया था। जिससे बड़ा बदलाव हरियाणा में आया है।

केंद्र ने हरियाणा में 8 फसलों से बढ़ाकर 14 फसलों का एमएसपी तय किया गया है। अब भाजपा की सरकार बनने के बाद 24 फसलों में एमएसपी दिया जाएगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक गरीब कल्याण योजनाओं को लागू किया गया है। देश में जनधन योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि जैसी अनेकों योजनाएं गतिमान है। हरियाणा में भाजपा की सरकार 36 बिरादरियों को साथ में लेकर चलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में एक ओर  विकास का साथ देने वाली भाजपा तो दूसरी ओर तुष्टिकरण भ्रष्टाचार और परिवारवाद वाली पार्टी कांग्रेस है। जिसने हरियाणा को लूटा है। कांग्रेस आम जनता का हक मारती थी। प्रतिभाशाली युवाओं को नौकरी से दूर रखकर पैसे लेकर नौकरियां बेची जाती थी। हरियाणा को कांग्रेस ने भ्रष्टाचार घूसखोरी और दलाली दी है। कांग्रेस ने गरीब किसानों की जमीन छीनकर बड़े-बड़े पूंजीपतियों और अपने दामादों को बाटी है। दलितों और महिलाओ पर अत्याचार हुआ करते थे।

कांग्रेस के पाप कभी खत्म नहीं होंगे। कांग्रेस को लंबे समय से भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं मिला तो ये लोग हरियाणा में सरकार बनाकर फिर से भ्रष्टाचार करना चाहते हैं। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता संजीव बालियान भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह, विनय रौहेला, राजेंद्र सिंह रावत, ठाकुर राज सिंह, मुकेश पंवार एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .