Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home धर्म दर्शन

सावन सोमवार पर बन रहा है अद्भुत संयोग, मिलेगा महादेव और नाग देवता की पूजा का अवसर

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
19/08/23
in धर्म दर्शन
सावन सोमवार पर बन रहा है अद्भुत संयोग, मिलेगा महादेव और नाग देवता की पूजा का अवसर

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। श्रावण मास में सोमवार व्रत का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रावण सोमवार के दिन भगवान शिव की उपासना करने से साधक को सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 21 अगस्त 2023 के दिन श्रावण मास का सातवां सोमवार व्रत रखा जाएगा। बता दें कि इस विशेष दिन श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, जिस वजह से सोमवार व्रत के साथ-साथ नाग पंचमी व्रत रखा जाएगा। ऐसे में साधकों को इस दिन भगवान शिव की उपासना के साथ-साथ नाग देवता की उपासना का भी सौभाग्य प्राप्त होगा।

श्रावण सोमवार 2023 शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन सोमवार के दिन श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पड़ रही है। इस दिन पंचमी तिथि 21 अगस्त रात्रि 12:21 से 22 अगस्त रात्रि 02 बजे तक रहेगी। साथ ही इस दिन चित्रा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है जो पूर्ण रात्रि तक रहेगी। साथ ही इस विशेष दिन पर शुभ और शुक्ल योग का भी निर्माण हो रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में पूजा-पाठ के लिए श्रेष्ठ माना गया है। इस विशेष दिन पर शुभ योग रात्रि 10:21 तक रहेगा और इसके बाद शुक्ल योग का शुभारंभ हो जाएगा।

श्रावण सोमवार 2023 महत्व

सनातन धर्म में भगवान शिव की उपासना के लिए श्रावण मास में सोमवार दिन को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। बता दें कि सावन मास में सातवें सोमवार व्रत के दिन नाग पंचमी व्रत भी रखा जाएगा। जिस वजह से इस दिन साधकों को भगवान शिव और नाग देवता की उपासना का सौभाग्य प्राप्त होगा। मान्यता है कि सोमवार व्रत के दिन भगवान शिव की उपासना करने से और महादेव का रुद्राभिषेक करने से साधक को जीवन में सुख, समृद्धि एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ कई प्रकार के ग्रह दोष और समस्याएं दूर हो जाती है। साथ ही नाग पंचमी के दिन नाग देवता की उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। बता दें की नाग देवता भगवान शिव के प्रिय गणों में से एक हैं, जिस वजह से इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .