Wednesday, March 18, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

24 हजार करोड़ का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट जिसके कारण कराह रहे कई ‘जोशीमठ’

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
09/01/23
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
24 हजार करोड़ का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट जिसके कारण कराह रहे कई ‘जोशीमठ’
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जोशीमठ में बिगड़ रहे हालात थम नहीं रहे हैं. लोग घर छोड़ रहे हैं. हर घंटे खतरा बढ़ रहा है. पूरे क्षेत्र को सिंकिंग जोन घोषित किया गया है. पिछले 48 घंटों में जमीन के धंसने से टूटने वाले मकानों की संख्या 561 से बढ़कर 603 हो गई है. लोगों को पुनर्वास केंद्र ले जाया जा रहा है. सरकार बेचैन नजर आ रही है. भूवैज्ञानिक सर्वे शुरू हो गया है. चौंकाने वाली बात यह भी है कि दरारें अब जोशीमठ के नक्शे को पार कर रही हैं.

इसकी एक बड़ी वजह है रेलवे प्रोजेक्ट के लिए बनाई जा रही है सुरंगें. जिसका असर सिर्फ जोशीमठ तक ही नहीं, 4 जिलों के 30 गांवों में भी दिख रहा है.

4 जिलों के 30 गांवों में दरारों का दर्द
ऋषिकेश से लेकर कर्णप्रयाग तक बन रहे सबसे बड़े रेल प्रोजेक्ट से जुड़े 30 से ज्यादा गांवों में भी इसका असर दिख रहा है. इस प्रोजेक्ट में चार जिले शामिल हैं- टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली. सिर्फ रुद्रप्रयाग में ही मरोड़ा गांव के लोगों को इसलिए शिफ्ट किया जा रहा है क्योंकि रेलवे प्रोजेक्ट के कारण दरारें आई हैं. ऐसा ही हाल कई गांवों का है.

कैसे चिंता बढ़ा रहा रेलवे प्रोजेक्ट?
ऋषिकेश टू कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट में 125 किलोमीटर के दायरे को शामिल किया गया है. केवल देवप्रयाग से जेकर जनासू तक के 14.8 किलोमीटर के क्षेत्र में सुरंग के लिए बोरिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है. अन्य 15 टनल के लिए ड्रिल और ब्लास्ट तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसलिए खतरा और भी बढ़ता जा रहा है.

मामला इतना ही नहीं हैं. प्रोजेक्ट के शामिल 4 जिलों के श्रीनगर, मलेथा, गौचर गांवों के नीचे से टनल को निकाला जा रहा है. टनल निर्माण के लिए जब ब्लास्ट किया जाता है और तेज धमाके के कारण घरों में दरारें आ रही हैं.

खतरा इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि पहाड़ी जगहों पर घर ढलान पर बनाए जाते हैं. इसलिए उनकी बुनियाद कमजोर होती है. अगर इनमें ब्लास्ट किया जाएगा तो खतरा कितना होगा, यह समझा जा सकता है. उत्तराखंड पहले से ही भूकंप जोन-5 में आता है. जहां समय-समय पर कम तीव्रता वाले भूकंप आते रहते हैं.

विशेषज्ञों का कहना है, अलकनंदा घाटी के तहत आने वाला हिस्सा संवेदनशील है. कई रेल प्रोजेक्ट नदी से सटे पहाड़ों पर चल रहे हैं. श्रीनगर और रुद्रप्रयाग में पहले ही कई भूकंप जोन हैं. सुरंगों के लिए होते विस्फोट इन पर और बुरा असर डालेंगे.

योजनाओं ने खतरों की सुरंग खोद दीं
पिछले 12 सालों में उत्तराखंड का भूगोल बदला है. इसकी वजह हैं प्रोजेक्ट्स. जैसे- 12 हजार करोड़ का रोड प्रोजेक्ट, 24 हजार करोड़ का ऋषिकेश टू कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट और दूसरी योजनाएं. इनके लिए नई सुरंगें खोदी जा रही हैं. रेल प्रोजेक्ट के कारण उन चारों जिलों में भी जोशीमठ जैसे हालात बन सकते हैं.

पहली रिपोर्ट से जनाक्रोश बढ़ा, अब दोबारा हो रहा सर्वे
जब पौड़ी के श्रीनगर में दरारें आईं तो इसकी जांच की गई. सर्वे ऑफ इंडिया और जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने पॉजिटिव रिपोर्ट जारी की. रिपोर्ट में कहा गया कि ये दरारें रेलवे प्रोजेक्ट के कारण नहीं आईं. इस रिपोर्ट से पहाड़ के लोग नाराज हुए और जनाक्रोश बढ़ा. विरोध-प्रदर्शन हुए तो सर्वे दोबारा करने की बात कही गई.

रेल विकास निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत सिंह यादव का कहना है, रेल प्रोजेक्ट के लिए जीएसआई और सर्वे ऑफ इंडिया ने डिटेल रिपोर्ट सौंप दी है. आईआईटी रुढकी ने भी स्टडी की है. यह प्रोजेक्ट सुरक्षित है. हमें घरों में दरारों की शिकायत मिली है और हम कंट्रोल ब्लास्टिंग तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं. पूरे रूट पर सर्वे बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट से सर्वे कराया जा रहा है.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .