Friday, March 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

रूसी ‘ब्रह्मास्‍त्र’ को तबाह करने अमेरिका ने अफ्रीका में किया जोरदार अभ्‍यास

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
16/06/21
in अंतरराष्ट्रीय, समाचार
रूसी ‘ब्रह्मास्‍त्र’ को तबाह करने अमेरिका ने अफ्रीका में किया जोरदार अभ्‍यास

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

वॉशिंगटन l रूस के साथ चल रहे तनाव के बीच अमेरिका ने अत्‍याधुनिक S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम को मार गिराने का अभ्‍यास किया है। अमेरिका ने इस रूसी ब्रह्मास्‍त्र को मार गिराने का अभ्‍यास अफ्रीका महाद्वीप के मोरक्‍को में किया है। इस व्‍यापक युद्धाभ्‍यास का नाम ‘अफ्रीकन लॉयन’ दिया गया है। अमेरिका ने तुर्की, भारत और अन्‍य देशों के रूसी मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम को खरीदने का जोरदार विरोध किया है।

यही नहीं अमेरिका ने तुर्की पर प्रतिबंध लगा दिया है और भारत पर भी इस प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है। मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि S-400 को मार गिराने का यह युद्धाभ्‍यास मोरक्‍को के अगादिर इलाके में किया गया। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक वीडियो में एस-400 को मार गिराने के अभ्‍यास का खुलासा हुआ। इस वीडियो में एक शख्‍स कहता नजर आ रहा है, ‘दो एस-400 के खिलाफ दो हमले किए गए।’

अमेरिका ने रूस और चीन दोनों को ही कड़ा संदेश दिया
अधिकारी ने कहा कि वे अभी इन हमलों के असर की समीक्षा कर रहे हैं। यह युद्धाभ्‍यास अमेरिकी सेना के अफ्रीकी टास्‍कफोर्स ने अंजाम दिया है। अमेरिका ने यह नहीं बताया कि एस-400 को तबाह करने के लिए किन हथियारों का इस्‍तेमाल किया गया। हालांकि माना जा रहा है कि अमेरिका ने एस-400 पर हमले के लिए M142 हाई मोबिलिटी आर्टिलेरी रॉकेट सिस्‍टम का प्रयोग किया।

इस बीच कहा यह भी जा रहा है कि अमेरिका ने AGM-88 हाई स्‍पीड एंटी रेडिएशन मिसाइल का इस्‍तेमाल किया हो। इस मिसाइल को मोरक्‍को की सेना ने अमेरिका से खरीदा है। एफ-16 सी/डी विमान के जरिए दागा जा सकता है। वॉर जोन की रिपोर्ट के मुताबिक मोरक्‍को के पड़ोसी अल्‍जीरिया ने अभी एस-400 को खरीदा है या नहीं, यह स्‍पष्‍ट नहीं है। माना जा रहा है कि इस अभ्‍यास के जरिए अमेरिका ने रूस और चीन दोनों को ही कड़ा संदेश दिया है। ये दोनों ही देश एस-400 का इस्‍तेमाल करते हैं।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .