Friday, July 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

अमित शाह ने बताया, विपक्ष ने क्यों गठबंधन का नाम UPA से INDIA रखा!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
16/09/23
in राष्ट्रीय
अमित शाह ने बताया, विपक्ष ने क्यों गठबंधन का नाम UPA से INDIA रखा!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मधुबनी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मधुबनी के झंझारपुर में रैली को संबोधित करते हुए बिहार की महागठबंधन सरकार पर हमला बोला। उन्होने कहा कि हाल ही में नीतीश सरकार ने रक्षाबंधन की छुट्टी रद्द करने का फतवा जारी किया था। लेकिन आप लोगों के दबाव में आकर फैसला वापस लेना पड़ा। इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं। शाह ने कहा कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बिहार की 21 सीटों पर एनडीए जीता था, फिर साल 2019 के चुनाव में आपने ने 40 में 39 सीटों पर जीत दर्ज कराई। और अब 2024 लोकसभा चुनाव में 40 की 40 सीटों पर एनडीए की जीत दर्ज कराएंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि तेल और पानी कभी एक नहीं हो सकते हैं। बिहार में ऐसा ही गठबंधन जदयू और आरजेडी का है। प्रधानमंत्री बनने के लिए नीतीश कुमार ने जो गठबंधन किया है। वो उन्हें भी डुबो देगा। क्योंकि तेल पानी को गंदा ही करेगा। वहीं विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया रखे जाने पर शाह ने कहा कि आखिर गठबंधन का नाम बदलने की जरूरत क्यों पड़ी, क्योंकि यूपीए के राज में 12 लाख करोड़ से ज्यादा के घोटाले हुए थे। बिहार के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए इस बार गठबंधन का नाम इंडिया रख लिया। लेकिन आप पहचान पर ध्यान रखना। ये वहीं लोग है, जिन्होने करोड़ों के घोटाले किए। इंडिया गठबंधन के लोग ही रामचरितमानस का अपमान कर रहे हैं। शाह ने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने, गठबंधन वालों ने इतने सालों से राम मंदिर नहीं बनने दिया। अब जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है, तो इनके पेट में दर्द हो रहा है।

शाह ने कहा कि बिहार में लालू-नीतीश की सरकार चल रही है, मैं बरीकी से अखबार पढ़ रहा हूं। हर रोज हत्या-लूट, अपहरण,पत्रकार-दलितों की हत्या के मामले बढ़ रहे हैं, बिहार में स्वार्थी गठबंधन बना है। जो बिहार को एक बार फिर से जंगलराज की दिशा में ले जाने वाला है। लालू एक्टिव हो गए हैं, वहीं नीतीश इनएक्टिव हो गए हैं। ऐसे में आप समझ सकते हैं। कि बिहार कैसा चल रहा है।

लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि रेल मंत्री रहते हुए उन्होने अरबों-खरबों का घोटाला किया, अब कोर्ट में केस चल रहा है। और नीतीश कुमार लालू के भ्रष्टाचार को नहीं देख पा रहे है। लेकिन याद रखना ये वहीं लालू यादव हैं जिन्होने बिहार को सालों पीछे धकेलना का काम किया। शाह ने कहा कि बिहार में जो महागठबंधन है, वो ठगबंधन है। लालू यादव अरपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। नीतीश हर बार की तरह प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। लेकिन नीतीश जी पीएम का पद खाली नहीं है। मोदी जी फिर से वहां आने वाले हैं।

आपको बता दें गृह मंत्री अमित शाह बीते एक साल में छठवीं बार बिहार आए हैं।। शाह ने पिछले साल सितंबर महीने में ही पूर्णिया से बीजेपी के लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद किया था। इसके बाद उन्होंने सिताब दियारा (छपरा), वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण), पटना, नवादा और लखीसराय में रैलियां कीं। और आज मिथिलांचल को साधने के लिए झंझारपुर में जनसभा को संबोधित किया।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .