नई दिल्ली l कर्नाटक सियासी में इन दिनों घमासान जारी है। नेतृत्व परिवर्तन और कैबिनेट फेरबदल की चर्चा के बीच गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक के दौर पर है। अमित शाह आज कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरे में शाह, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा सहित अन्य नेताओं से मिलकर पार्टी की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने की संभावना है। बता दें कि अमित शाह पिछली बार कर्नाटक का दौरा एक अप्रैल को किया था। प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया था और आगामी विधानसभा चुनाव को रणनीति बनाई थी। राज्य मंत्रिमंडल में वर्तमान में पांच पद खाली हैं, जिसमें मुख्यमंत्री सहित 29 मंत्री हैं, जबकि स्वीकृत संख्या 34 है। माना जा रहा है कि इस पर भी चर्चा हो सकती है।
अमित शाह कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आज ‘खेलो इंडिया’ विश्वविद्यालय खेल में सम्मान समारोह में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाह 12वीं सदी के समाज सुधारक व लिंगायत संत बसवन्ना को भी बसव जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा वे जिन अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने वाले हैं, वे हैं- नृपथुंगा विश्वविद्यालय सहित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखना, बेल्लारी में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का ई-उद्घाटन, बेंगलुरु में राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड परिसर का उद्घाटन। इनके अलावा स्थानीय नेताओं से मिलकर पार्टी की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने की संभावना है।
नेतृत्व परिवर्तन और कैबिनेट फेरबदल की चर्चा
आपको बता दें कि 2023 विधानसभा चुनावों के लिए कर्नाटक बीजेपी को 150 सीटों का लक्ष्य निर्धारित करने के एक महीने बाद अमित शाह मंगलवार को राज्य के दौरे पर है। अमित शाह के दौरे को लेकर कहा जा रहा है कि या तो यहां पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव हो सकता है या सीएम चेहरा बदल सकता है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार बोम्मई के जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने की संभावना भी है।
नड्डा के घर पर हुई हाई लेवल मीटिंग
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर सोमवार रात पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक हाई लेवर बैठक हुई। इसमें गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीएल संतोष सहित शीर्ष नेता हिस्सा हुए। सूत्रों के हवाले से खबर है कि बैठक में कर्नाटक की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति को लेकर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि कर्नाटक में बड़े बदलाव पर विचार किया जा रहा है।
