ममता बनर्जी का एक और मंत्री रडार पर, CBI ने कानून और श्रम मंत्री के आवास पर मारा छापा

कोयला घोटाले मामलें में टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री मलय घटक के 6 परिसरों में सीबीआई की छापेमारी चल रही है। इनमें से कोलकाता में पांच और आसनसोल में एक परिसर शामिल है।

क्या है आरोप?

आसनसोल के पास कुनुस्तोरिया और काजोरा इलाके में ईस्टर्न कॉल फील्ड्स को लीज पर दिया गया था। लीज पर दी गई खदानों में कोयले का अवैध खनन किया गया। सीबीआई का दावा है कि अवैध खनन के जरिए करीब 1300 करोड़ का लेन-देन हुआ है।

TMC के कई नेता सीबीआई की रडार पर हैं

सीबीआई की छापेमारी ऐसे समय में हुई है जब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी समेत तृणमूल के कई नेता केंद्रीय एजेंसियों के रडार पर हैं। बर्खास्त मंत्री पार्थ चटर्जी SSC घोटाले से जुड़े मामले में जेल में हैं, जबकि अनुब्रत मंडल को पशु तस्करी मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि मंगलवार को मलय घटक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि ‘देश की स्थिति अमित शाह की निगरानी में डरावनी है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *