Monday, May 26, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

‘यादें अर्जुन सिंह’ कार्यक्रम में जुटेंगे देशभर के प्रतिष्ठित कवि

कुं अर्जुन सिंह सर्वहारा कल्याण मंच की तरफ से किया जा रहा है आयोजन, प्रदेश के कई मंत्री और विधायक करेंगे आयोजन में शिरकत

Frontier Desk by Frontier Desk
31/01/20
in अपराध संसार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आनंद अकेला
सीधी। कुंवर अर्जुन सिंह की स्मृति में आठ फरवरी को ‘यादें अर्जुन सिंह’ द्वितीय सोपान के तहत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कुंवर अर्जुन सिंह सर्वहारा कल्याण मंच के संयोजक राज कुमार सिंह ने दी।
शुक्रवार को उच्च विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए मंच के संयोजक राज कुमार सिंह ने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुंवर अर्जुन सिंह की याद में ‘यादें अर्जुन सिंह’ द्वितीय सोपान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छत्रसाल स्टेडियम में आठ फरवरी को शाम आठ बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में देश के कई प्रतिष्ठित कवि एवं शायर अपनी रचनाओं के माध्यम से कुँवर साहब को याद करेंगे। उन्होंने बताया कि मंच के संरक्षक पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
पत्रकार वार्ता में सीधी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस बार भी कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने सभी से कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सहयोग की अपील की।
मंच के सदस्य सूर्यपाल सिंह राजन ने बताया कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में और समाज के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद मिश्रा, पुष्पेन्द्र पांडेय, अखंड प्रताप सिंह, अरुण सिंह, गणेश द्विवेदी एवम सर्वहारा कल्याण मंच के सदस्य मौजूद थे।
ये राष्ट्रीय कवि आएंगे सीधी
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित कवि लखनऊ से मुन्नवर राणा, दिल्ली से गजेन्द्र सोलंकी, सतना से अशोक सुंदरानी, वाराणसी से अनिल चौबे, जनाब हाशिम फिरोजाबादी, बिहार से शम्भू शिखर, दिल्ली से मुमताज नसीम, दिल्ली से राधाकांत पाण्डेय, प्रयागराज से अखिलेश द्विवेदी प्रमुख हैं।
कब और कहां होगा आयोजन?
सीधी के छत्रसाल स्टेडियम में आठ फरवरी को शाम आठ बजे से ‘यादें अर्जुन सिंह’ द्वितीय सोपान कार्यक्रम का होगा आयोजन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.