Sunday, March 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

अश्विन तोड़ने जा रहे हैं ये 6 रिकॉर्ड, 11 का जादुई आंकड़ा भी कर रहा उनका इंतजार

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
25/09/24
in खेल संसार, समाचार
अश्विन तोड़ने जा रहे हैं ये 6 रिकॉर्ड, 11 का जादुई आंकड़ा भी कर रहा उनका इंतजार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

कानपुर: कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम भारत और बांग्लादेश की अगली रणभूमि है. टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला इसी मैदान पर होने वाला है. टीम इंडिया पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में बढ़त बना चुकी है और कानपुर में जीत के साथ ही वो बांग्लादेश का क्लीन स्वीप भी कर देगी. वैसे कानपुर का मैदान आर अश्विन के लिए भी बेहद खास होने वाला है, वो इसलिए क्योंकि इस मैदान पर वो एक-दो नहीं बल्कि 6 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. साथ ही अश्विन के पास 11 के जादुई आंकड़े को छूने का भी मौका है. ये वो आंकड़ा है जिसे छूना विराट कोहली के लिए भी सपना सरीखा है. आइए आपको बताते हैं आखिर माजरा क्या है?

अश्विन छुएंगे 11 का जादुई आंकड़ा

आर अश्विन चेन्नई टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे. अब अगर कानपुर टेस्ट में भी वो प्लेयर ऑफ द मैच बन जाते हैं या फिर वो गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन कर देते हैं तो प्लेयर ऑफ द सीरीज के दावेदार होंगे. अब अगर अश्विन को प्लेयर ऑफ द सीरीज मिला तो ये उनके टेस्ट करियर में 11वीं बार होगा जब वो इस अवॉर्ड को हासिल करेंगे. अश्विन भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी हैं. मौजूदा टीम में सिर्फ विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं जो टेस्ट में 3 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीते हैं. वैसे अश्विन के अलावा सचिन-सहवाग ने 5-5, द्रविड़-हरभजन, कुंबले, कपिल देव ने 4-4 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. अश्विन अगर 11वीं बार प्लेयर ऑफ द सीरीज बनते हैं तो ये खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन की बराबरी कर लेगा.

अश्विन तोड़ने वाले हैं ये 6 रिकॉर्ड

  • वैसे प्लेयर ऑफ द सीरीज के रिकॉर्ड के अलावा अश्विन 6 और बड़े रिकॉर्ड कानपुर में तोड़ सकते हैं.
  • अश्विन के पास चौथी पारी में 100 विकेट लेने वाला पहला भारतीय बनने का मौका है. उन्हें चौथी पारी में सिर्फ एक और विकेट की जरूरत है.
  • अश्विन के पास बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेना का मौका है. जहीर खान ने इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 31 विकेट हासिल किए हैं.
  • अश्विन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं. इस मामले में जॉश हेजलवुड 51 विकेट के साथ टॉप पर हैं.
  • अश्विन एक बार फिर पारी में पांच विकेट हासिल करते हैं तो वो शेन वॉर्न को पछाड़ देंगे. फिलहाल अश्विन के नाम 37 फाइव विकेट हॉल हैं.
  • अश्विन ने कानपुर टेस्ट में 9 विकेट हासिल किए तो वो नाथन लायन को पछाड़कर मौजूदा दौर के सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वाले ऑफ स्पिनर बन जाएंगे.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .