सैम्पल भरने गई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर हमले की कोशिश

देहरादून। त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग देहरादून की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह पांच बजे धर्मपुर नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में सैंपलिंग निरीक्षण के लिए निकले धर्मपुर चौक में दो पनीर की वेन सहारनपुर से देहरादून में डेरियों में सप्लाई किया जाने गाड़ी को पकड़ा। पनीर का नमूना लैब में क्वालिटी जांच के लिए गए। एक मिल्क वैन में पनीर 6 नंबर पुलिया के पास रोकी। फूड सेफ्टी विजिलेंस के उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद रतूड़ी ने यह कार्रवाई की। मिल्क वाहन रोकने के लिए उन्हें छह नंबर पुलिया में भेजा गया। लेकिन वाहन रोकने पर सप्लायर द्वारा हमले का प्रयास किया गया, हमले की सूचना मिलते ही जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी टीम सहित पहुंचे।

वाहन से पनीर के सैंपल क्वालिटी जांच राजकीय लैब में कराए जाने के लिए गए जिनके द्वारा टीम पर हमला करने का प्रयास किया जा रहा था उनके विरुद्ध नेहरू कॉलोनी थाने में एफ आई आर दर्ज करा दी गई। दुग्ध पदार्थों पनीर मावा सहित सैंपलिंग अभियान लगातार दिन और रात एफडीए देहरादून की फूड सेफ्टी टीम एवं एफडीए विजिलेंस टीम संयुक्त रुप से लगातार कार्रवाई करते रहेगी। मिल्क प्रोडक्ट के 12 नमूने क्वालिटी जांच के लिए राजकीय लैब भेजे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *