Wednesday, April 29, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

नेगी की गिरफ्तारी आम आदमी की आवाज दबाने की कोशिश : माहरा

Frontier Desk by Frontier Desk
05/03/24
in देहरादून
नेगी की गिरफ्तारी आम आदमी की आवाज दबाने की कोशिश : माहरा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी के पक्ष में आवाज उठाने वालों को मिल रही धमकियां
भाजपा की सरकारों में महिलाओं पर अत्याचार बढते जा रहे

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने स्वतंत्र पत्रकार आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए इस कार्रवाई को पुलिस के माध्यम से आम आदमी की आवाज दबाने की कोशिश बताया है। माहरा ने भाजपा सरकार के इशारे पर वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सत्ता और पुलिस के बल पर अपनी पार्टी के नेताओं के गुनाहों पर पर्दा डालने व आम जन की आवाज दबाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी की हत्या में भाजपा नेता के पुत्र की संलिप्तता जग जाहिर है, मगर भाजपा सरकार में उन्हें सजा दिलाने की बजाय जो लोग पीडिता की आवाज उठा रहे हैं उन्हें ही धमकियां मिल रही हैं ये कैसा न्याय है। माहरा ने कहा कि जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकारें हैं वहां महिलाओं पर अत्याचार बढते जा रहे हैं, भाजपा सरकारों ने हमेशा दोषियों को बचाने का काम किया है इससे भाजपा का महिलाओं के प्रति सम्मान एवं गिरगिटी चरित्र भी सबके सामने आ चुका है।

उन्होंने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी का नाम उजागर करने से भी भाजपा बचती रही है और एक प्रायोजित तरीके से पत्रकार आशुतोष नेगी को लगातार धमकी मिलने पर जब उनके द्वारा इसकी शिकायत की गई तो उन्हें सुरक्षा देने की बजाय भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने नेगी को गिरफ्तारी कर भाजपा की हिटलरशाही व गुनहगार प्रेम को दर्शाता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूरे उत्तराखण्ड की जनता अंकिता भण्डारी के साथ खड़ी रही, मगर भाजपा के बडबोले प्रवक्ता व नेताओं ने संवेदना का एक भी शब्द नहीं बोला और न ही आज तक उसके परिवार को न्याय मिल पाया है। उन्होंने मांग की है कि पत्रकार आशुतोष नेगी को धमकी मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाय व दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .