Tuesday, June 23, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलियाई PM ने मोदी को बताया बॉस, स्वागत में उतरी पूरी कैबिनेट

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
23/05/23
in अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
ऑस्ट्रेलियाई PM ने मोदी को बताया बॉस, स्वागत में उतरी पूरी कैबिनेट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पीएम नरेंद्र मोदी का मेगा शो देखने को मिला है। यहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पीएम नरेंद्र मोदी को बॉस कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीयों ने ऑस्ट्रेलिया के विकास में अहम योगदान दिया है और हम उनकी संस्कृति से समृद्ध हुए हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई सरकार के विदेश मंत्री, संचार मंत्री समेत कई नेता मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने वादा किया था कि अब वह दौर नहीं आएगा, जब भारत का पीएम यहां 28 साल बाद आए। यह बात सही साबित हुई है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जल्दी ही ब्रिसबेन में भी भारत का कौंसुलेट खुलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के रिश्तों को तीन डी तय करते हैं। ये हैं डेमोक्रेसी, डायस्पोरा और दोस्ती। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि दोनों के संबंध तीन ई पर आधारित हैं, ये हैं इकॉनमी, एजुकेशन और एनर्जी। लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों का विस्तार इससे कहीं बड़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संबंधों में गहराई की वजह विश्वास और आपसी सहयोग भी है। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर ऑस्ट्रेलिया और भारत को जोड़ता है। भले ही हमारी जीवनशैलियां अलग-अलग हैं, लेकिन योग हमें जोड़ता है। क्रिकेट के जरिए तो हम ना जाने कब से जुड़े हैं। अब फिल्में और टेनिस भी हमें जोड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह ऑस्ट्रेलिया के लोगों की सहिष्णुता है कि वे हमारी विविधता को स्वीकार करते हैं। वह कहते हैं कि यही वजह है कि कुछ लोगों के लिए पैरामाटा स्क्वायर परमात्मा चौक बन गया है। वहीं हैरिस पार्क कुछ लोगों के लिए हरीश पार्क है। पीएम मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में तो एक लखनऊ भी है। यहां दिल्ली स्ट्रीट, बॉम्बे स्ट्रीट, कश्मीर एवेन्यू जैसी सड़कें आपको भारत से जोड़े रखती हैं। मुझे बताया गया कि ग्रेटर सिडनी में इंडिया परेड भी शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकर अच्छा लगा कि आप लोगों ने यहां आजादी का अमृत महोत्सव भी धूमधाम से मनाया है।

सिडनी में खचाखच भरे ऑडिटोरियम में पीएम मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत सिर्फ सुख के ही नहीं बल्कि दुख के भी साथी हैं। बीते साल जब महान शेन वॉर्न का निधन हुआ तो करोड़ों भारतीयों ने भी शोक मनाया। यह ऐसा ही था, जैसे हम लोगों ने अपना कोई खो दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों का सपना रहा है कि हमारा भारत भी विकसित देश बने। यह जो सपना आपके दिल में है, वह मेरे दिल में भी है। भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं है। भारत के पास संसाधनों की कमी भी नहीं है। आज दुनिया की सबसे बड़ी और युवा टैलेंट फैक्टरी जिसके पास है, वह भारत है।

ऑस्ट्रेलिया में बोले मोदी- हमारा विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाई पर

प्रधानमंत्री ने इस दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि हमने कोरोना की महामारी में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान चलाया। अगले 25 सालों में हम विकसित होने के लक्ष्य के साथ तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज आईएमएफ ग्लोबल इकॉनमी का ब्राइट स्पॉट मानता है। विश्व बैंक मानता है कि दुनिया में आर्थिक संकट को भारत ही चुनौती दे रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया में भारत के बैंकों की मजबूती की चर्चा हो रही है। 100 सालों के सबसे बड़े संकट के बीच भारत ने बीते साल रिकॉर्ड एक्सपोर्ट किया है। हमारा विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाइयां छू रहा है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .