Wednesday, March 18, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड: जन सहभागिता से जुड़ेगा अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
13/01/24
in उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड: जन सहभागिता से जुड़ेगा अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय से सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की. इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी 14 से 22 जनवरी 2024 तक प्रदेश में सांस्कृतिक उत्सव के तहत भव्य आयोजन किए जाएं. उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इसे देखते हुए प्रदेश में पूरी जन सहभागिता के साथ भव्य कार्यक्रम किए जाएं.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि 22 जनवरी को राज्य में ड्राई डे घोषित किया जाए. इस दिन राज्य में शराब की बिक्री नहीं होगी. उन्होंने निर्देश दिए कि वृद्धाश्रमों, नारी निकेतन, कुष्ठाश्रम, अनाथालयों, अस्पतालों में भी सांस्कृतिक उत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएं. रघुनाथ मंदिर, देवप्रयाग में राम भजन के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

पिथौरागढ़ में रामेश्वर और पंचेश्वर मंदिर में भव्य आयोजन किए जाएंगे. चंपावत छतार स्थित राम मंदिर और शारदा घाट में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. बागेश्वर में उत्तरायणी कौथिक में राम मंदिर थीम पर आधारित झांकिया निकाली जाएंगी.

अल्मोड़ा में कटारमल में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. चमोली में प्रयागों और पंचबद्री में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. नैनीताल में कैंची धाम और नैना देवी मंदिर में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

उत्तराखंड को बनाना है सर्वोत्तम राज्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर हमें देवभूमि की सेवा करने का अवसर मिला है. उस अवसर को हम अपने “विकल्प रहित संकल्प“ के साथ पूरा करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. हमें उत्तराखंड को देश का सर्वोत्तम राज्य बनाना है. आगामी 22 जनवरी को रामलला अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं और यह ऐसा अवसर है, जिसके लिए हमने वर्षों इंतजार किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों को रामोत्सव मनाने का सुनहरा मौका दिया है. भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के इस भव्य आयोजन को प्रदेश में दिव्य एवं गरिमा के साथ आयोजित करने के लिए सभी को इसमें सहयोगी बनना होगा.

बड़े स्तर पर चलेगा स्वच्छता अभियान

मुख्यमंत्री ने जनपदों, मंदिरों, घाटों, प्रतिष्ठानों, शहरों में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं. प्रमुख घाटों पर आरती, राम भजन, कलश यात्रा, वॉल पेंटिंग, कार्यालयों में लाइटिंग और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए. इन कार्यक्रमों में नवाचार हो. सबसे अच्छा कार्यक्रम करने वाले जनपद को सम्मानित भी किया जाएगा.

सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि यह कार्यक्रम केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रहे. इसमें महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूह, सामाजिक संगठन और आम जन की सहभागिता से दीपोत्सव, रामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण, स्वच्छता कार्यक्रम चले.

प्रसाद में उत्तराखंड के मिलेट्स को करें शामिल

22 जनवरी को सभी प्रमुख मंदिरों, गुरुद्वारों में प्रसाद वितरण किया जाए. जन सहभागिता से गरीबों तक प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाए. प्रसाद के रूप में उत्तराखंड के मिलेट्स को अधिक से अधिक शामिल किया जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को सभी घरों में दीपोत्सव मनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए. भगवान सूर्य उत्तरायण में प्रवेश कर रहे हैं. इस शुभ अवसर पर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. पूरे प्रदेश में इस अवसर को दीपावली की तरह मनाया जाएगा.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .