Friday, May 1, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 जुलाई को होगा मतदान

Frontier Desk by Frontier Desk
10/06/24
in देहरादून
बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 जुलाई को होगा मतदान

पत्रकार वार्ता में चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते मुख्य निर्चाचन अधिकारी।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। चुनाव आयोग ने बदरीनाथ विधानसभा सीट (चमोली) और मंगलौर विधानसभा सीट (हरिद्वार) का उप चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन दोनों विधानसभा सीटों पर उप चुनाव का मतदान 10 जुलाई को होगा और मतगणना 13 जुलाई को होगी। बदरीनाथ के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया था। वह भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके चलते बदरीनाथ विधानसभा खाली हो गई थी।

मंगलौर के बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का निधन होने के बाद से यह सीट खाली है। लोकसभा चुनाव के साथ यहां उपचुनाव भी होने थे लेकिन इससे संबंधित याचिका हाईकोर्ट में लंबित होने के चलते चुनाव आयोग ने तिथि जारी नहीं की थी। अब उसका निस्तारण होने के बाद आयोग ने तिथि जारी कर दी है।

चुनाव अधिसूचना 14 जून को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 21 जून रखी गई है। नामांकन पत्रों की जांच 24 जून को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 जून रखी गई है। विधानसभा उप चुनाव का मतदान 10 जुलाई को होगा और मतगणना 13 जुलाई को होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम ने मीडिया सेंटर सचिवालय में उत्तराखण्ड की 2 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के सम्बन्ध में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य की दो विधानसभा सीटों 04- बद्रीनाथ और 33-मंगलौर के लिए उप निर्वाचन की तिथि घोषित की जा चुकी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा सीट 04- बद्रीनाथ और 33-मंगलौर के विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 14 जून 2024(शुक्रवार) को अधिसूचना जारी की जायेगी। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 21 जून 2024(शुक्रवार) है। 24 जून 2024(सोमवार) तक नामांकनों की जांच की जायेगी। जो प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहेंगे, उनके लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 जून 2024(बुधवार) तक होगी।

दोनों विधानसभा सीट पर 10 जुलाई 2024(बुधवार) को मतदान होगा और 13 जुलाई 2024(शनिवार) को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा उप निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद चमोली और जनपद हरिद्वार में आज से ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है, जो 15 जुलाई 2024(सोमवार) तक रहेगी। उत्तराखण्ड राज्य में विधानसभा उप निर्वाचन के लिए बद्रीनाथ विधान सभा सीट में 210 पोलिंग बूथ बनाये जायेंगे।

बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर 01 लाख 02 हजार 145 मतदाता एवं 2566 सर्विस मतदाता है। मंगलौर विधानसभा सीट पर 132 पोलिंग बूथ बनाये जायेंगे। मंगलौर विधानसभा सीट पर 01 लाख 19 हजार 930 मतदाता और 255 सर्विस मतदाता हैं। इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्रा और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास मौजूद थे।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .