ग्राम बिनखोली, तहसील गरुड़, बागेश्वर निवासी योगेश पुरी गोस्वामी (26 वर्ष) पुत्र स्व. महेश पुरी पिछले चार सितंबर से ऋषिकेश से लापता हैं। इस मामले में योगेश के छोटे भाई मुकेश पुरी ने थाना बैजनाथ में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। भाई की तलाश में मुकेश पुरी व् अन्य लोग ऋषिकेश में जहाँ तहँ अपने लेवल पर ढूंढ खोज कर रहे हैं लेकिन अभी कुछ हाथ नहीं लगा है. नेशनल फ्रंटियर से बात करते हुए योगेश के बड़े भाई मुकेश ने बताया कि योगेश को ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति ने एम्स में नौकरी दिलाने के लिए ऋषिकेश बुलाया था। योगेश 29 अगस्त को बागेश्वर स्थित घर से ऋषिकेश के लिए निकला था। तीन सितंबर की रात्रि नौ बजे उनकी योगेश से आखरी बार बात हुई थी। तब योगेश ने बताया कि वह ऋषिकेश में है और चार सितंबर को नौकरी दिलाने वाले व्यक्ति से मिलने जाएगा। मगर, चार सितंबर को दोपहर बाद योगेश का मोबाइल स्विच आफ हो गया। काफी कोशिश के बाद भी जब योगेश से कोई संपर्क नहीं हुआ तो परिजनों ने थाना बैजनाथ में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।
Follow us