बांधवगढ़ में बाघ का नया शिकार..!

नेशनल फ्रंटियर, बांधवगढ़। टाइगर रिज़र्व में बाघ ने एक नए शिकार के तौर पर तक़रीबन दो वर्षीय नर हाथी को अपना निशाना बनाया। घटना बीते दिन पनपथा कोर परिक्षेत्र के आरएफ 462 के बड़वाह मूड़ा की है। बता दें कि 5 वर्षों से यहां जंगली हाथियों का दल मौजूद है, जो कि वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ से आकर यहां रम गए हैं। उन्हीं हाथियों का कुनबा अब बढ़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक इसी कुनबे में से एक दो वर्षीय नर हाथी को बाघ ने अपना शिकार बना लिया।
पगमार्क से जताई गई शिकार की आशंका :
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की यह पहली घटना है। पार्क प्रबंधन का कहना है, कि बीते दिन गश्ती दल को मृत अवस्था में एक नर हाथी मिला था, जिसके बाघों द्वारा शिकार की आशंका जताते हुए सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे बीटीआर अमला और चिकित्सक को नर हाथी मृत अवस्था में मिला। हाथी के पाश्चय भाग का शिकार होना प्रतीत हुआ, वहीं कुछ दूर तक बाघों द्वारा मृत हाथी को घसीटा भी गया है, जिसके समीप ही तीन बाघों के पग मार्क भी मिले हैं। इससे बाघ द्वारा हाथी के शिकार की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *