Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में BAPS मंदिर में तोड़फोड़, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
09/03/25
in अंतरराष्ट्रीय, समाचार
अमेरिका में BAPS मंदिर में तोड़फोड़, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स में स्थित BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर जो अमेरिका के सबसे बड़े हिंदू मंदिरों में से एक है को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने रविवार (9 मार्च) को क्षतिग्रस्त कर दिया. हमलावरों ने मंदिर की दीवारों पर ‘हिंदुओं वापस जाओ’ और अन्य ‘एंटी-इंडिया’ संदेश लिखकर माहौल भड़काने की कोशिश की. इस घटना के बाद स्थानीय हिंदू समुदाय में गहरी नाराजगी और चिंता देखी जा रही है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

BAPS के अमेरिकी विंग ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर की. उन्होंने कहा कि वे नफरत को पैर जमाने नहीं देंगे और शांति व करुणा हमेशा विजयी होगी. पोस्ट में लिखा गया “एक और मंदिर को अपवित्र किया गया, लेकिन हिंदू समुदाय घृणा के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहेगा. हम शांति और सौहार्द्र बनाए रखेंगे.”

मंदिर पर हमले को लेकर पुलिस की चुप्पी

गौरतलब है कि चिनो हिल्स पुलिस विभाग ने अभी तक इस घटना पर कोई ऑफिसियल बयान जारी नहीं किया है. इस बीच ‘कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (CoHNA) ने भी इस मामले को उठाया और कहा कि ये घटना लॉस एंजेलिस में प्रस्तावित ‘खालिस्तान जनमत संग्रह’ से पहले हुई है जिससे इस हमले के संभावित उद्देश्यों को लेकर सवाल खड़े हो रहे है.

पहले भी हुए हैं मंदिरों पर हमले, जांच की मांग

CoHNA ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर पिछले कुछ सालों में हुए अन्य हमलों की भी लिस्ट शेयर की. रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 25 सितंबर को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो स्थित BAPS मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई थी. इसके अलावा न्यूयॉर्क स्थित BAPS मंदिर में भी 10 दिन पहले ऐसी ही घटना घटी थी. हिंदू संगठनों ने इन घटनाओं की गहन जांच की मांग की है.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .