सरकारी स्कूल में बार बालाओं का डांस, वीडियो वायरल

सहरसा। एक सरकारी स्कूल में बार बालाओं के डांस का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो महिषी प्रखंड के वीरगांव पंचायत का बताया जा रहा है। वीडियो कब का है और इसकी सत्यता की दैनिक जागरण पुष्टि नहीं करता है।

प्रसारित वीडियो में देखा जा सकता है कि चार बार बालाएं डांस कर रही हैं। किसी सरकारी स्कूल के बरामदे में यह डांस हो रहा है। वहीं, स्थानीय लोग भी इसमें दिख रहे हैं, जो डांस का आनंद ले रहे हैं। इस वीडियो के प्रसारित होने के बाद लोग इस पर टिप्पणी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *