सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, हर महीने इतने रुपयों का फायदा

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को मंजूरी दे दी है। कर्मचारियों काे हर महीने अतिरिक्त रुपये मिलेंगे। धामी सरकार ने चार फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) की फाइल को आखिरकार मंजूरी दे दी है।

केंद्र सरकार मार्च में अपने कर्मचारियों को चार फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ दे चुकी है। राज्य कर्मचारी भी डीए को लेकर लगातार सरकार पर दबाव बनाए हैं। अभी राज्य कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए मिल रहा है। जनवरी से जून माह तक का चार फीसदी डीए मिलना उन्हें बाकी है।

वित्त विभाग ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को चार फीसदी डीए देने के फाइल पिछले दिनों मुख्यमंत्रीको भेजी थी, जिसे सोमवार को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी। सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली ने इसकी पुष्टि की है। अब जल्द इसके विधिवत आदेश होंगे। सोमवार दोपहर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सचिव बगौली से इस बाबत मिला।

वेतन में 1000 से छह हजार तक होगी बढ़ोतरी
राज्य में लगभग तीन लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका लाभ होगा। इससे कर्मचारियों के वेतन में 1000 रुपये से लेकर लगभग छह हजार रुपये तक की प्रतिमाह बढ़ोतरी होगी। माना जा रहा है कि सरकार जनवरी से लेकर अप्रैल माह तक के डीए का एरियर कर्मचारियों के खातों में और मई से इसका नकदीकरण के रूप में भुगतान कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *