Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

हिंद के जांबाजों से पिटा चीन क्या फिर लांघ रहा हदें?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
10/09/24
in अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, समाचार
हिंद के जांबाजों से पिटा चीन क्या फिर लांघ रहा हदें?

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: एक तरफ पाकिस्तान तो दूसरी तरफ चीन, अपने दो दुश्मन पड़ोसियों से भारत हमेशा परेशान रहा है. दोनों देशों को कई बार सबक सिखाने के बाद भी इनकी ना तो अक्ल ठिकाने आई और ना ही इन्हें शर्म आती है. अब नॉर्थ ईस्ट मीडिया के हवाले से चीनी फौज की एक घुसपैठ की खबर से सबको हैरान किया है. भारतीय फौज के हाथों पिट चुकी चीनी सेना (PLA) क्या फिर से बॉर्डर वाली साजिश रच रही है. हालांकि, चीनी सेना द्वारा घुसपैठ किए जाने की खबरों के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने खारिज किया है और कहा है कि अनिर्धारित स्थानों पर केवल निशान बनाने का मतलब यह नहीं है कि उन क्षेत्रों में अतिक्रमण किया गया है.

अलाव और चीनी खाने पीने का सामान मिलने का दावा

दरअसल, दावा किया जा रहा है कि अरुणाचल प्रदेश के कपापू इलाके में भारतीय क्षेत्र में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने घुसपैठ की है. ईटानगर से सामने आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, PLA अरुणाचल में भारतीय क्षेत्र में कम से कम 60 किलोमीटर अंदर तक घुस आया है. घुसपैठ वाली जगह पर अलाव, स्प्रे-पेंट की गई चट्टानें और चीनी खाने पीने का सामान मिलने का दावा किया गया है. साथ ही मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि PLA की ये घुसपैठ करीब एक सप्ताह पहले हुई थी. अरुणाचल प्रदेश की मीडिया की तरफ से जारी की गई तस्वीर में एक चट्टान पर स्प्रे पेंट से साल 2024 के साथ साथ कुछ चिन्ह भी बने नजर आ रहे हैं.

सरकार ने दावों को किया खारिज

हालांकि, नॉर्थ ईस्ट मीडिया के इस दावे को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सिरे खारिज कर दिया है. अरुणाचल प्रदेश के निवासी रिजिजू ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर अनिर्धारित क्षेत्रों में भारतीय और चीनी सैनिक गश्त के लिए कई बार एक ही जगह पर पहुंच जाते हैं, लेकिन यह ऐसी चीज नहीं है कि भारतीय क्षेत्र पर अतिक्रमण हो जाए. रिजिजू ने कहा, ‘चीन हमारी जमीन नहीं ले सकता. अनिर्धारित क्षेत्रों में गश्त के लिए दोनों देशों के सैनिक कई बार एक ही जगह पहुंच जाते हैं. उन्हें कोई स्थायी निर्माण करने की अनुमति नहीं है. हमारी तरफ से कड़ी निगरानी है. अनिर्धारित स्थानों पर केवल निशान बना देने का मतलब यह नहीं है कि उन क्षेत्रों पर अतिक्रमण कर लिया गया है.’

चीन ने फिर की ये गलती तो भुगतनी होगी सजा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सीमा पर बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है और यह जारी रहेगा. नया घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच लद्दाख में अप्रैल 2020 से गतिरोध जारी है. भारत और चीन के बीच लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक 3,400 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) है. चीन अरुणाचल प्रदेश को अपना क्षेत्र बताता रहा है. भारत इन दावों को ‘बेतुका’ और ‘हास्यास्पद’ बताकर खारिज करता रहा . चीन की कायर पीएलए को दुनिया जानती है. हिंदुस्तान की फौज के हाथों पिट चुके चीनी सैनिक साजिश की प्लानिंग तो कर सकते हैं, लेकिन इतना तय है कि अगर चीन ने साजिश का एक भी कदम बढ़ाया तो PLA सैनिकों की गितनी कम होने में वक्त नहीं लगेगा.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .